फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fruit Flies: रसोईघर में रखे फलों में छोटी मक्खियां मचा रही हैं बड़ा आतंक? इन घरेलू नुस्खों से करें सफाया

Wed, 05 Mar 2025 10:43 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Mar 2025 10:43 AM IST
सार

Kitchen Hack for Fruit Flies: क्या आपके किचन में रखे फल और सब्जियां हमेशा छोटी मक्खियों (फ्रूट फ्लाइज) से घिरी रहती हैं? ये न केवल दिखने में परेशानी पैदा करती हैं, बल्कि साफ-सफाई के लिहाज से भी अनहाइजीनिक होती हैं।

विज्ञापन
Fruit Flies creating terror in the fruits Get rid of it with these home remedies disprj
fruit flies - फोटो : freepik.com

ताजे फलों की टोकरी सजाने के लिए अच्छी लगती है, लेकिन अगर उस पर छोटी-छोटी मक्खियों (फ्रूट फ्लाइज) की फौज मंडराने लगे, तो यह न सिर्फ देखने में बुरा लगता है बल्कि सेहत के लिए भी सही नहीं होता है। क्या आपके किचन में रखे फल और सब्जियां हमेशा छोटी मक्खियों (फ्रूट फ्लाइज) से घिरी रहती हैं? ये न केवल दिखने में परेशानी पैदा करती हैं, बल्कि साफ-सफाई के लिहाज से भी अनहाइजीनिक होती हैं। लेकिन चिंता मत कीजिए। कुछ आसान और घरेलू उपायों से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

Fruit Flies creating terror in the fruits Get rid of it with these home remedies disprj
fruit flies - फोटो : freepik.com

1. सिरका और डिश सोप ट्रैप – मक्खियों के लिए जाल!
फ्रूट फ्लाइज को पकड़ने के लिए यह ट्रिक बेहद असरदार है—

  •  एक कटोरी में सेब का सिरका  लें।
  • इसमें कुछ बूंदें डिश सोप (बर्तन धोने वाला लिक्विड) मिलाएं।
  • अब इस कटोरी को मक्खियों के सबसे ज्यादा आने-जाने वाली जगह पर रख दें।
  •  सिरके की गंध उन्हें आकर्षित करेगी, और डिश सोप की वजह से वे फंसकर डूब जाएंगी।
Fruit Flies creating terror in the fruits Get rid of it with these home remedies disprj
fruit flies - फोटो : freepik.com

2. फलों और सब्जियों को ढककर रखें – मक्खियों को मौका ही न दें!

  •  खुले में रखे फलों और सब्जियों को ढककर रखें या फ्रिज में स्टोर करें।
  • सड़े-गले फल मक्खियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत फेंक दें।


3. किचन को रखें साफ-सुथरा – मक्खियों की एंट्री बैन!

  •  डस्टबिन को रोज साफ करें, खासकर अगर उसमें फल और सब्जियों के छिलके फेंके हों।
  •  सिंक और स्लैब को नियमित रूप से साफ करें, ताकि वहां कोई भी गंदगी जमा न हो, जो मक्खियों को आकर्षित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fruit Flies creating terror in the fruits Get rid of it with these home remedies disprj
fruit flies - फोटो : freepik.com

4. नींबू और लौंग – नेचुरल रिपेलेंट!

  •  आधा कटा हुआ नींबू लें और उसमें लौंग गाड़ दें।
  • इसे मक्खियों वाली जगह पर रख दें – इसकी तेज सुगंध मक्खियों को भागने पर मजबूर कर देगी!
विज्ञापन
Fruit Flies creating terror in the fruits Get rid of it with these home remedies disprj
fruit flies - फोटो : freepik.com

5. ड्रेनेज पाइप की सफाई – मक्खियों का छिपने का ठिकाना खत्म!

  • मक्खियां अक्सर ड्रेनेज पाइप में अंडे देती हैं, इसलिए इन्हें साफ रखना बेहद जरूरी है।
  •  गर्म पानी, बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर हफ्ते में एक बार पाइप में डालें।
  • इससे पाइप साफ रहेगा और मक्खियों का ठिकाना खत्म हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed