फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों से चल जाता है पता आपको है कौन-सी बीमारी?

Thu, 04 Jul 2019 04:19 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 04 Jul 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
your eye says about your health in hindi

ऐसा कहते हैं कि आंखें सबकुछ बता देती हैं। चाहे वो प्यार का मामला हो या फिर स्वास्थ्य का। आंखें मन का ही नहीं सेहत का भी आईना होती हैं। आपकी आंखों से कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी मिल सकते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर बीमारी का पता लगाते वक्त आंखों की खास जांच करता है। मैनचेस्टर के रोजन आई एसोसिएट प्रोफेसर एमान्युअल रोजन के मुताबिक रेटिना की जांच से दिल की बीमारी, कैंसर, मधुमेह जैसी कई गंभीर बीमारियों के संकेत मिलते हैं।

your eye says about your health in hindi

ब्रेन ट्यूमर का संकेत
कई मामलों में यह देखा गया है कि ब्रेन ट्यूमर की शिकायत होने पर धुंधला दिखाई देने लगता है। इसके अलावा देखने में भी बार-बार परेशानी होती है। इसमें आंकों का रंग भी परिवर्तित हो जाता है। हालांकि सिरदर्द, थकान, आलस्य आदि ब्रेन ट्यूमर के प्रमुख लक्षण होते हैं। 

your eye says about your health in hindi

पीलिया
आंखों में एक अलग तरह का पीलापन और भूरापन पीलिया का लक्षण हो सकता है। हालांकि ज्यादा मात्रा में वसायुक्त खाना खाने और फल-सब्जियों का कम सेवन करने से आंखों का पीलापन हो सकता है। लेकिन भोजन के कारण होने वाले पीलेपन से देखने की क्षमता पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। यदि आंखों का पीलापन बढ़ जाए तो यह पीलिया का लक्षण हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
your eye says about your health in hindi

दिल के दौरे के संकेत
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की खबर के अनुसार डेनमार्क में शोधकर्ताओं ने करीब 13 हजार लोगों पर अध्ययन कर पाया कि जैनथेलास्माटा नाम से पहचाने जाने वाले पलकों पर धब्बे होने से दल साल के अंदर दिल का दौरा पड़ने या मौत होने की आशंका ज्यादा होती है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल के जमा होने पर धब्बे हो जाते हैं जो मुलायम तो होते ही हैं साथ ही बिना दर्द वाले होते हैं। 

विज्ञापन
your eye says about your health in hindi
- फोटो : अमर उजाला

थॉइरॉइड
सूजी हुई आंखें थॉइरॉइड का संकेत हो सकती हैं। आंखों की सूजन का सामान्य तौर पर मतलब यही होता है कि कोई चीज आंखों में तनाव पैदा कर रही है या फिर आंखों में किसी तरह की एलर्जी है या पानी भर गया है। लेकिन कभी-कभी यह लक्षण थॉइरॉइड के वजह से भी हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed