फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन घातक बीमारियों का लक्षण है नाखून चबाना, सावधान रहें

Thu, 04 Jul 2019 06:59 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 04 Jul 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
Biting Your Nails Could Be a Sign of a Serious Problem
as - फोटो : Getty Images
नाखून चबाना सिर्फ आदत नहीं बल्कि खतरनाक बीमारियों का लक्षण है। अगर आप भी नाखून चबाते हैं तो सावधान हो जाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कराएं। दरअसल, नाखून चबाने शरीर की कई बीमारियों की तरफ इशारा करता है। इनमें अवसाद और थायराइड भी शामिल है। इसलिए, नाखून चबाना सिर्फ बुरी आदत ही नहीं बल्कि विभिन्न बीमारियों की तरफ इशारा भी है।


 
Biting Your Nails Could Be a Sign of a Serious Problem
नाख्ाून काटना
डॉक्टरों का कहना है कि नाखून चबाना तनाव की तरफ इशारा करता है। बचपन में बच्चे अपने नाखून के आसपास की चर्बी को अवसाद को दूर करने के लिए चबाते हैं। आपने देखा भी होगा कि अक्सर स्कूल में बच्चे, किसी बात का डर लगने पर नाखून चबाने लगते हैं।

 
Biting Your Nails Could Be a Sign of a Serious Problem
ad
शोधकर्ताओं का कहना है कि 80 फीसदी बच्चे और 50 फीसदी अभिभावक किसी न किसी शारीरिक बीमारी की वजह से नाखून चबाते हैं। इनमें अवसाद की वजह से सबसे ज्यादा नाखून चबाने की आदत पड़ती है। 2013 में हुए एक शोध में बताया गया था कि 11 फीसदी बच्चे ओबेसिव-कंपलसिव डिसऑर्डर की वजह से नाखून चबाते हैं। नाखून चबाना थायराइड के लक्षणों की तरफ भी इशारा करता है। नाखून चबाना पेट की समस्याओं की तरफ भी इशारा करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Biting Your Nails Could Be a Sign of a Serious Problem
नाखून चबाना
दरअसल, नाखून चबाने से गंदगी पेट के भीतर चली जाती है जिससे आपको पेट संबंधी बीमारी हो सकती हैं। इसके अलावा नाखून चबाने से संक्रमण का भी खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, जब हम नाखून चबाते हैं तो नाखूम में मौजूद बैक्टीरिया हमारे भीतर चले जाते हैं और संक्रमण फैल सकता है।नाखून चबाते रहने से हाथों के चारों ओर की त्वचा कट जाती है। इससे संक्रमण फैलने का डर रहता है। कटी जगह पर घाव भी हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed