{"_id":"5d53b0ed8ebc3e6c990bd96c","slug":"you-should-know-long-term-side-effects-of-one-time-meal-a-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पतले होने के लिए क्या आप भी करते हैं OMAD का पालन, तो जाने क्या हैं नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पतले होने के लिए क्या आप भी करते हैं OMAD का पालन, तो जाने क्या हैं नुकसान
Wed, 14 Aug 2019 12:33 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
बहुत से लोग कुछ दिनों के अंदर पतले होने के लिए डायटिशियन से सलाह लेकर दिनभर में केवल एक समय खाना शुरू कर देते हैं। इस डाइट का असर भी थोड़े दिनों के अंदर ही दिखना शुरू हो जाता है और आप अपने मनचाहे शेप में आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस तरह की डाइट को फॉलो करने से बॉडी पर लंबे समय तक के लिए बुरा प्रभाव पड़ता है। सबसे पहले जाने क्या है OMAD और ये कैसे काम करता है।
Trending Videos
क्या है OMAD
इस तरह की डाइट में दिनभर में केवल एक बार भोजन करना होता है, ज्यादातर रात के समय। जिसमें केवल एक हजार कैलोरी का ही सेवन करना होता है। इस डाइट का पालन करने से थोड़े दिन में ही असर साफ दिखने लगता है और आप पतले होना शुरू हो जाते हैं। लेकिन दिनभर में एक समय खाने की वजह से क्या-क्या समस्याओं का सामना करना पड़ता है, आइए जानें।

मोटापे की समस्या हमेशा के लिए बन जाना
तेजी से वजन घटाने आपकी सेहत के लिए कभी भी ठीक नही होगा। क्योंकि जब आप कुछ दिनों तक केवल एक समय खाना खाते हैं तो उस समय तो वजन तेजी से घटता है लेकिन जब आप इस डाइट को फॉलो करना बंद करके भोजन करना शुरू करते हैं तो आपके शरीर में तेजी से मोटापा बढ़ता है जो लंबे समय तक आपके शरीर को प्रभावित करता है।

- फोटो : pixa
पाचन में समस्या
एक समय भोजन करने से शरीर के पाचन शक्ति पर असर पड़ता है क्योंकि कम भोजन करने से पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। बॉडी को कम मात्रा में भोजन मिलने बाकी के अंगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

कमजोरी महसूस होना
अगर आप जल्दी पतले होने के लिए वन टाइम मील डाइट को अपना रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। इस तरह की डाइट को अपनाने से कुछ समय बाद शरीर मे कमजोरी महसूस होना शुरू हो जाती है और बेहोशी और चक्कर जैसी समस्या हो सकती है।