{"_id":"5d53abb18ebc3e6cd50683db","slug":"who-report-2019-measles-spreading-globally-3-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! टीके के बावजूद पूरे विश्व में तीन गुना बढ़ा 'खसरा' का खतरा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान! टीके के बावजूद पूरे विश्व में तीन गुना बढ़ा 'खसरा' का खतरा
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में इस बीमारी का खतरा अभी भी बना हुआ है। हाल ही में जारी वैश्विक चेचक और रूबेला रिपोर्ट बताती है कि भारत में साल 2018 में 56,399 चेचक के मामले और 1,066 रूबेला के मामले दर्ज हुए हैं। जहां श्रीलंका ने इन दोनों ही बीमारियों के वायरस को पूरी तरह से खत्म कर दिया है, वहीं भारत में बच्चों में दोनों ही बीमारियों का खतरा बरकरार है। दरअसल, ये दोनों ही बीमारियां फैलने वाली बीमारियां हैं। टीके के बावजूद खसरा का खतरा दुनियाभर में तीन गुना बढ़ गया है।
2 of 4
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पिछले साल से तुलना करें तो इस साल अब तक 7 महीने में ही मीजल्स के मामले 3 गुना बढ़ गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 के शुरुआती 7 महीने में ही दुनियाभर में खसरा के 3 लाख 64 हजार 808 मामले सामने आ चुके हैं जबकि पिछले साल यानी साल 2018 में इस समय तक सिर्फ 1 लाख 29 हजार 239 मामले ही सामने आए थे।
3 of 4
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रवक्ता क्रिस्चियन लिंडमेयर के अनुसार वर्ष 2006 के बाद से खसरा के ये पंजीकृत मामले सबसे ज्यादा हैं। ये आंकड़े इसलिए भी चौंकाने वाले हैं क्योंकि दुनियाभर में सिर्फ 10 में 1 केस ही रिपोर्ट होता है और बाकी के मामले रिपोर्ट भी नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, खसरा संक्रमित व्यक्तियों के खांसी या छींक के साथ निकलने वाली बूंदों के हवा में फैलने व दूसरे व्यक्ति के इसके संपर्क में आने से फैलता है। इस रोग के शुरूआती लक्षण 10 से 12 दिनों बाद ही दिखाई देते हैं। हालांकि खसरा को रोकने के लिए 2 डोज वैक्सीन और टीके उपलब्ध हैं लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में टीकाकरण दर में तेजी से कमी देखने को मिल रही है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।