फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'क्लैमाइडिया ट्रेकोमैटिस' बीमारी बना सकती है आपको अंधा, जानें क्या हैं इसके लक्षण और उपचार

Sat, 24 Aug 2019 09:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 24 Aug 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
you need to know everything about trachoma and tips to prevent from its infection
आंखें शरीर का बहुत ही नाजुक अंग है और इसके साथ हुई जरा सी लापरवाही से रोशनी भी जा सकती है। इसीलिए आंखों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बारिश के मौसम में सफाई की अनदेखी का ही नतीजा होता है कि कंजेंटिवाइटिस जैसी समस्या हो जाती है। शरीर के सभी अंगों की साफ-सफाई के साथ ही आंखों की सफाई और सही देखभाल भी जरूरी है। ऐसा न करने से अंधेपन का खतरा हो सकता है। जी हां, आंखों की साफ-सफाई की अनदेखी के कारण ही लोग ट्रेकोमा जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। आइए जाने की इस बीमारी के लक्षण और उपचार क्या हैं।

 

you need to know everything about trachoma and tips to prevent from its infection
- फोटो : pixa
ट्रेकोमा 
साफ-सफाई का ध्यान नही देने से एक तरह का बैक्टीरिया जिसे क्लैमाइडिया ट्रेकोमैटिस बैक्टीरिया कहते हैं का संक्रमण आंखों पर हो जाता है। जिसके कारण लोगों में अंधेपन की समस्या हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि दुनियाभर में करीब 14 करोड़ लोग ट्रेकोमा से पीड़ित हैं और उनमें अंधेपन का खतरा मंडरा रहा है।

 

you need to know everything about trachoma and tips to prevent from its infection
ट्रेकोमा के बैक्टीरिया से पीड़ित व्यक्ति ही एक तरीके का संवाहक होता है। ऐसे व्यक्ति से हाथ मिलाने, कपड़े का आदान-प्रदान करने से यह बैक्टीरिया दूसरे इंसान तक पहुंचते हैं। गंदे वातावरण में रहने वाले लोग इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आते हैं। साफ पानी का अभाव, शौचालयों की समुचित व्यवस्था न होना और खुद की सफाई न रखने से यह गंभीर बीमारी फैलती है। ज्यादातर यह बीमारी नवजात बच्चों और उनके साथ संपर्क में रहने वाली मांओं को होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
you need to know everything about trachoma and tips to prevent from its infection
- फोटो : pixa
ट्रेकोमा के लक्षण
ट्रेकोमा के बैक्टीरिया आंखों की ऊपरी पलक की अंदरूनी सतह और कार्निया को प्रभावित करते हैं। इस बीमारी में आंखों की ऊपरी पलक में घाव होने लगता है और फिर पलक अंदर की तरफ मुड़ जाती है। जिससे भयंकर दर्द होता है और पलक रगड़ने से कार्निया को नुकसान होता है।

 

विज्ञापन
you need to know everything about trachoma and tips to prevent from its infection
किसी की आंख में अगर पांच-दस दिन से खुजली और जलन, पानी निकलने की शिकायत होती है और पलक के ऊपर वाले हिस्से में सूजन, गांठ नजर आए और साथ ही दर्द, लालिमा हो तो तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed