फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WHO: हर साल मलेरिया से मरते हैं 20 करोड़ से ज्यादा लोग

Fri, 23 Aug 2019 07:02 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 23 Aug 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Malaria will not be eradicated in the near future, the World Health Organization said
Malaria

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया को लेकर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि निकट भविष्य में मलेरिया से निजात पाने के कोई भी संकेत नहीं दिख रहे हैं। यह बीमारी जानलेवा बनती जा रही है। मलेरिया मच्छर जनित बीमारी है और हर साल अफ्रीका में इस बीमारी की चपेट में आने से  4 लाख 35 हजार लोगों की मौत होती है। तीन साल तक वैश्विक स्तर पर मलेरिया का विश्लेषण करने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह संभावना नहीं दिख रही है कि निकट भविष्य में मलेरिया से निजात पाया जा सकता है। इस बीमारी से हर साल 20 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत होती है।


 

Malaria will not be eradicated in the near future, the World Health Organization said
MALARIA - फोटो : self

वैश्विक मलेरिया डायरेक्टर डॉक्टर पेड्रो अलोंसो का कहना है कि हमारे पास मलेरिया से निजात पाने के जो भी उपकरण हैं उनसे इस बीमारी का खात्मा असंभव है। उन्होंने कहा कि हमें मलेरिया से निजात पाने पर केंद्रित होना चाहिए। साल 2000 से 2015 के बीच दुनियाभर में देखा गया है कि मलेरिया से हर साल 864,000 से 429,000 लोगों की मौत हुई है। अलोंसो का कहना है कि मलेरिया से निजात पाने की दिशा में पिछले एक दशक से जो भी प्रगति हुई है वह बेहद धीमी है।

Malaria will not be eradicated in the near future, the World Health Organization said
malaria

2050 तक अफ्रीका में भीषण बन जाएगा मलेरिया
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि साल 2050 तक अफ्रीका में मलेरिया के 1 करोड़ 10 लाख तक मामले सामने आएंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि मलेरिया के खात्मे के लिए एक नियत तिथी तय करनी चाहिए। इससे निजात पाने के लिए जरूरी तैयारी होनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हर साल मलेरिया के 20 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaria will not be eradicated in the near future, the World Health Organization said
dengue, malaria, chikungunya

साल 1995 से विश्व स्वास्थ्य संगठन तेजी से मलेरिया उन्मूलन अभियान चला रहा है। 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया के खात्म के लिए वैश्विक अभियान चलाया था। इस अभियान का मकसद साल 2000 तक मलेरिया का खात्मा करना था लेकिन अभी तक जानलेवा बीमारी मलेरिया का खात्मा नहीं हुआ है। हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन मलेरिया अभियान और इसके बचाव वाले वैक्सीन में करोड़ों रुपए खर्च करता है। दक्षिण अफ्रीका में इस बीमारी ने घातक तौर पर लोगों को अपने चपेट में लिया है। 

विज्ञापन
Malaria will not be eradicated in the near future, the World Health Organization said
malaria
आपको बता दें कि श्रीलंका मलेरिया मुक्त हो गया है। साल 2016 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने श्रीलंका को मलेरिया मुक्त घोषित कर दिया है। लेकिन भारत में यह बीमारी अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाता है ताकि इस बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाकर इसका खात्म हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed