फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचे हुए खाने का न करें सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं

Wed, 02 Jun 2021 06:15 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 02 Jun 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
you may get this diseases from eating leftover food
हमेशा ताजा खाना ही खाएं - फोटो : pixa

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

कई सारे लोगों को बचे हुए भोजन को खाना का शौक होता है तो कई लोग इसे इसलिए खाते हैं कि ताकि भोजन व्यर्थ न जाए लेकिन यदि आप चाहते हैं कि भोजन बरबाद न हो तो उसके लिए आप भोजन की मात्रा को उतना ही रखें जितनी उसकी आवश्यकता हो। अधिक भोजन बन जाने पर बचा हुआ खाना घर में खाना पड़ता है जो कि सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। इससे कई तरह की समस्याएं हो जाती है। हमारा पेट कोई कूड़े की पेटी तो नहीं है कि हर कुछ उसमें हम डालते जाएं। पेट के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है इसलिए कोशिश करें कि हमेशा ताजा खाना ही खाएं। ताजा खाना खाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। अगली स्लाइड्स से जानिए बचा हुआ खाना खाने से शरीर को क्या नुकसान पहुंच सकते हैं। 
 

you may get this diseases from eating leftover food
लोगों को एसिडिटी की समस्या बना ही रहती है - फोटो : Pixabay

पेट की समस्याएं
बचा हुआ खाना खाने से पेट की समस्याएं होती हैं। गर्मी के मौसम में तो सुबह की दाल शाम में खाने से भी गैस, एसिडिटी, पेटदर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप बार-बार फ्रिज में रखा हुआ खाना खाते हैं तो इसका सीधा असर आपके पाचनतंत्र पर पड़ता है। बासी खाना खाने की आदत लग जाने पर लोगों को एसिडिटी की समस्या बना ही रहती है इसलिए अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजा खाना ही खाना चाहिए। 
 

you may get this diseases from eating leftover food
टॉक्सिन और कैमिकल के कारण होती हैं - फोटो : getty images

उल्टियां
बासी खाना कई बार देखने में ताजा लगता है या फिर फ्रिज में रख देने पर आप सोचते हैं कि इसका सेवन किया जा सकता है लेकिन ये आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। इसमें कई तरह के जीवाणु पनप जाते हैं और जब आप इसे खा लेते हैं तो आपको घबराहट और उल्टियां होने लगती हैं। यह उल्टियां बैक्टीरिया द्वारा पैदा किये टॉक्सिन और कैमिकल के कारण होती हैं इसलिए इसका सेवन न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
you may get this diseases from eating leftover food
इस प्रकार का भोजन आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए - फोटो : Social Media

फूड प्वाइजनिंग
खाना बनने के दो घंटे बाद से उसमें बैक्टीरिया पनपने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। खाने में पनपने वाले बैक्टीरिया उस व्यक्ति को और अधिक नुकसान पहुंचाते हैं जिस पहले से ही पाचनतंत्र संबंधी कोई समस्या हो। ऐसे लोग जब ताजा खाना न खाकर बचे हुए खाने का सेवन करते हैं तो उन्हें फूड प्वाइजनिंग हो जाती है इसलिए यदि आपको पेट संबंधी दिक्कतें बनी रहती है तब तो इस प्रकार का भोजन आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
you may get this diseases from eating leftover food
पुराना खाना खाने से परहेज ही करें - फोटो : Pixabay

बुखार
बचा हुआ खाना खाने से बुखार भी हो सकता है। इस खाने में बैक्टीरिया होते हैं और कई बार फ्रिज में से निकालकर सीधा आप इसका सेवन करते हैं जो कि और भी ज्यादा नुकसानदायक होता है। ऐसी स्थिति में कई बार जुकाम के साथ बुखार भी हो जाता है। गर्मियों में अक्सर अलग-अलग तापमान होने के कारण इस की समस्या होती है इसलिए पुराना खाना खाने से परहेज ही करें। 

नोट- यह लेख संत रविदास हॉस्पिटल के डॉक्टर विशेष अकोले से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर विशेष अकोले पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री जी.एस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed