Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Health & Fitness
›
coronavirus update During the corona period the child is having loose motion or abdominal pain so these are the methods of prevention
{"_id":"60b775888ebc3e8a9c6251bc","slug":"coronavirus-update-during-the-corona-period-the-child-is-having-loose-motion-or-abdominal-pain-so-these-are-the-methods-of-prevention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: बच्चों को हो रहे हैं दस्त या पेट में दर्द, तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ये हैं बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना अलर्ट: बच्चों को हो रहे हैं दस्त या पेट में दर्द, तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, ये हैं बचाव के तरीके
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 02 Jun 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डॉ. विपिन जैन
बाल रोग विशेषज्ञ
Medically Reviewed by Dr. Vipin Jain
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हर किसी को परेशान करके रखा हुआ है। हर दिन ये वायरस काफी संख्या में लोगों को संक्रमित कर रहा है और इस वायरस की वजह से कई लोगों की मौत भी हो रही है। क्या बड़े और क्या बुजुर्ग, ये वायरस हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं, अब इस वायरस का खतरा बच्चों तक आ पहुंचा है। हालांकि, अब तक बच्चों में इस वायरस के हल्के लक्षण नजर आने की वजह से ज्यादातर बच्चों को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा और वो घर पर ही ठीक हो गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों में कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो बच्चों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसमें उल्टी-दस्त से लेकर पेट में दर्द जैसे कई लक्षण शामिल हैं। इसकी वजह से बच्चों में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों के पेट पर कोरोना अटैक?
जब बच्चा कोरोना से संक्रमित होता है तो हो सकता है कि पॉजिटिव होने की वजह से उसका पेट लंबे समय तक खराब रहे। इसकी वजह से बच्चों को ज्यादा दिनों तक होम आइसोलेशन में भी रहना पड़ सकता है। इस दौरान बच्चों में पेट दर्द और उल्टी-दस्त जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3 of 5
बच्चों में कोरोना के लक्षण
- फोटो : Pixabay
हल्के लक्षण दिखने पर घर पर करें ये काम
अगर बच्चों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं, तो उन्हें घर पर भी ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ काम करने होंगे:-
1. घर पर बना हुआ हेल्दी खाना खिलाएं।
2. काफी ज्यादा मात्रा में पानी पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चों में कोरोना(सांकेतिक)
- फोटो : i stock
3. हर 6 घंटे बाद बुखार नापते रहें। अगर टेंपरेचर 100 डिग्री फारेनहाइट है, तो बच्चे को पैरासिटामोल दें। हालांकि, ज्यादा दिक्कते लगने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
4. पेट में दर्द और उल्टी-दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस का घोल दे सकते हैं। इसके अलावा आप नारियल पानी भी बच्चों को दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संक्रमित बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम भी बच्चों के लिए खतरनाक
मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम लक्षणों पर आधारित एक सिंड्रोम है। इसमें बच्चों के पाचन तंत्र, फेफड़ों, त्वचा, मस्तिष्क दिल, गुर्दे और आंखों में इंफेक्शन और सूजन देखी गई है। बात इसके लक्षणों की करें तो इसमें बुखार आना, सूजन आना, सांस लेने में तकलीफ, पेट में दर्द, त्वचा का नीला पड़ना और नाखूनों का नीला पड़ना आदि शामिल हैं।
नोट: डॉक्टर विपिन जैन बाल रोग विशेषज्ञ हैं, और एक जाना-माना नाम है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।