Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: गले में दर्द-जलन और ड्राइनेस, सर्दी-जुकाम में आखिर क्यों बढ़ जाती हैं ये परेशानियां?

Sun, 22 Nov 2026 09:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Nov 2026 09:18 PM IST
सार

सर्दी-जुकाम के दौरान गले में खराश, वायरल संक्रमण के कारण होने वाली सूजन से होती है। गले में दर्द, जलन और निगलने में परेशानी इसके सामान्य लक्षण हैं। बैक्टीरियल संक्रमण, प्रदूषण, हवा में शुष्की के कारण ये दिक्कतें हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Common Cold and Sore Throat Causes know Symptoms and Relief
गले में खराश की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

देश में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में बदलाव के साथ वायु प्रदूषण, सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली जैसी जिन जगहों पर इन दिनों प्रदूषण का प्रकोप देखा जा रहा है वहां लोगों को बदलते मौसम के इस दौर में सेहत को लेकर खास सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।



मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इस दौरान  राइनोवायरस और इन्फ्लूएंजा जैसे कई तरह के वायरस सक्रिय होते हैं। इनके संक्रमण से नाक बहने, छींक आने, सिरदर्द और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी-जुकाम में गले की खराश कई बार इतनी बढ़ जाती है कि खाना निगलना, पानी पीना या सामान्य रूप से बात करना भी मुश्किल हो जाता है।

क्या आप भी इन दिनों में गले में खराश और दर्द की समस्या से परेशान हैं? अगर हां तो आइए जान लेते हैं कि ये दिक्कतें होती क्यों हैं और मौसम के बदलाव के इस दौर में सेहत का ख्याल कैसे रखा जा सकता है?

Trending Videos
Common Cold and Sore Throat Causes know Symptoms and Relief
सर्दी-जुकाम और गले की समस्या - फोटो : Freepik.com

गले में जलन, सूखापन और दर्द के कारण कई बार आपके रोजमर्रा के काम-काज भी प्रभावित होने लगते हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे संक्रमण से लेकर प्रदूषण और गले पर अधिक जोर डालने जैसे कई कारण हो सकते हैं। 

सर्दी-जुकाम में गले में खराश क्यों होती है?

सर्दी-जुकाम के दौरान गले में दर्द, खुजली या जलन महसूस होना काफी आम है। मेडिकल भाषा में गले के पिछले हिस्से में होने वाली सूजन को फैरिंजाइटिस कहा जाता है। ज्यादातर मामलों में यह वायरल संक्रमण के कारण होता है।
 

  • सामान्य सर्दी-जुकाम के लिए राइनोवायरस जिम्मेदार होते हैं, जबकि इन्फ्लूएंजा वायरस फ्लू का कारण बनता है। दोनों ही संक्रमणों में गले में खराश हो सकती है।
  • जब वायरस नाक और गले की अंदरूनी परत में प्रवेश करता है, तो शरीर का इम्यून सिस्टम उनसे मुकाबला करने लगता है। 
  • इस प्रतिक्रिया के दौरान गले के ऊतकों में सूजन और जलन हो जाती है। 
  • इसी वजह से गले में दर्द, चुभन और निगलने में परेशानी महसूस होती है।
Common Cold and Sore Throat Causes know Symptoms and Relief
गले में होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe Stock
गले में खराश के और भी हो सकते हैं कारण

हर बार गले में खराश वायरल संक्रमण से ही नहीं होती। स्ट्रेप थ्रोट जैसे बैक्टीरियल संक्रमण भी आपके गले में परेशानी का कारण हो सकते हैं। इसके अलावा हवा में शुष्की, वायु प्रदूषण, धूल-धुआं, एलर्जी और लगातार बोलने या चिल्लाने से गले में जलन हो सकती है।
 
  • शरीर में पानी की कमी होने पर गले की अंदरूनी परत सूखने लगती है, जिससे खराश और दर्द बढ़ सकता है।
  • वैसे तो गले में होने वाली इस तरह की दिक्कतें कुछ दिनों में अपने आप या हल्के-फुल्के घरेलू उपायों से ठीक हो जाती है, हालांकि अगर आपको बार-बार ये दिक्कत हो रही है या फिर सामान्य उपायों से आराम नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर से इसकी सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Common Cold and Sore Throat Causes know Symptoms and Relief
गले में खराश की समस्या - फोटो : Adobe Stock

गले की खराश से कैसे पाएं राहत?

ज्यादातर वायरल संक्रमण के कारण होने वाली गले की खराश कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है। हालांकि इस समस्या से राहत पाने के लिए खूब पानी पिएं, आराम करें और गुनगुने नमक वाले पानी से गरारे कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से दवाएं ली जा सकती हैं।

यदि गले में खराश बैक्टीरियल संक्रमण के कारण है, तो डॉक्टर एंटीबायोटिक दे सकते हैं, हालांकि इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए। गले में खराश के साथ तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या निगलने में कठिनाई हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed