हमारे शरीर के लिए जिस तरह तमाम तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व जरूरी होते हैं, उसी तरह पर्याप्त नींद भी जरूरी होती है। नींद पूरी न हो तो दिनभर चिड़चिड़ापन बना रहता है। कम सोने के कारण शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन लेप्टिन का स्तर कम होने लगता है। नींद के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की ओर से हर साल 13 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। आप नींद के बारे में कितना जानते हैं?
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वर्ल्ड स्लीप डे मनाने का उद्देश्य लोगों को नींद की समस्याओं के प्रति जागरूक करना और नींद के कारण होेने वाली समस्याओं को दूर करना होता है। वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की ओर से हर साल एक विषय तय कर उसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। हो सकता है कि आपने वर्ल्ड स्लीप डे के बारे में न सुना हो, लेकिन आपको अपनी नींद के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें जरूर जाननी चाहिए।
3 of 7
sleep disorder
- फोटो : file photo
स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर अक्सर लोगों को अच्छी और पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। यदि आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो आपको कई तरह की समस्याएं होंगी। आपको सिर दर्द, बदन दर्द, तनाव, गैस और अपच जैसी पेट की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल आजकल बहुतायत लोगों की जिंदगी भागदौड़ वाली है। ऐसे में पर्याप्त नींद नहीं होने की समस्या आम है।
4 of 7
Child Sleep
- फोटो : Pixabay
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई तरह की चिंताएं और दिक्कतें चलती रहती हैं। आपकी इस बारे में डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा बताते हैं कि जीवनशैली में बदलाव भी इसका बड़ा कारण होता है। कई बार तनाव और हार्मोन्स में बदलाव के कारण भी नींद न आने की समस्या हो जाती है। नींद नहीं आने की इस समस्या को इन्सोमनिया कहा जाता है। इस समस्या के गंभीर हो जाने पर डॉक्टर नींद की गोली लेने की सलाह देते हैं। हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि हमें नींद की गोली की जरूरत न पड़े।
किनके लिए कितनी नींद है जरूरी
अगर ढंग की नींद ना मिलें तो पूरा दिन तो खराब हो जाता हैं साथ ही सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि सही नींद ली जाए। सामान्यत: हमारे लिए रोजाना 6 से 7 घंटे की नींद काफी होती है। वहीं, हेल्पगाइड के मुताबिक ज्यादातर स्वस्थ लोगों को 7 से 9 घंटे की नींद पर्याप्त होती है। 12 वर्ष के किशोर से लेकर 18 वर्ष के युवाओं साढ़े आठ घंटे से लेकर 10 घंटे तक की नींद काफी होती है। जबकि छोटे बच्चों के लिए 12 से 14 घंटे की नींद जरूरी होती है।