फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व दृष्टि दिवस: आंखों की रोशनी कमजोर होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, इस उम्र में जरूर कराएं जांच

Thu, 08 Oct 2026 09:01 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 08 Oct 2026 09:01 AM IST
सार

World Sight Day: आज 8 अक्तूबर को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आंखों की सेहत, कमजोर नजर के शुरुआती संकेतों और समय पर जांच के प्रति लोगों को जागरूक करना है।


 

विज्ञापन
World Sight Day 2026  7 Warning Signs of Weak Eyesight You Should Not Ignore
आंखों की रोशनी कमजोर होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत - फोटो : AI

World Sight Day: आज विश्व दृष्टि दिवस है। हर साल अक्तूबर के दूसरे गुरुवार को आंखों की सेहत के प्रति जागरूकता के लिए यह दिन मनाया जाता है और इस बार यह आज 8 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल-लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से हमारी आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है, लेकिन हम तब तक ध्यान नहीं देते जब तक नजर कमजोर न हो जाए। 

डॉक्टरों के अनुसार आंखों की रोशनी कभी भी अचानक कम नहीं होती, बल्कि शरीर कई महीने पहले ही इसके संकेत देने लगता है। यदि इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटिना से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसलिए आइए इन संकेतों के बारे में आपको जानकारी देते हैं।

 
Trending Videos
World Sight Day 2026  7 Warning Signs of Weak Eyesight You Should Not Ignore
आंखों की रोशनी कमजोर होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत - फोटो : AI
आंखों की रोशनी कमजोर होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत

1. बार-बार सिरदर्द होना - अगर पढ़ने, मोबाइल चलाने या लैपटॉप पर काम करने के बाद माथे और आंखों के आसपास दर्द होता है, तो यह कमजोर नजर का सबसे पहला संकेत है।

2. धुंधला या दोहरा दिखना - दूर रखे बोर्ड या किताब के अक्षर साफ न दिखना, चीजों का हिलता हुआ महसूस होना नजर कमजोर होने की निशानी है।

 
World Sight Day 2026  7 Warning Signs of Weak Eyesight You Should Not Ignore
आंखों की रोशनी कमजोर होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत - फोटो : AI
3. आंखों को बार-बार मिचमिचाना - फोकस करने के लिए आंखों को सिकोड़ना या बार-बार रगड़ना इस बात का संकेत है कि आंखों पर ज्यादा जोर पड़ रहा है।

4. आंखों में पानी और जलन - तेज रोशनी में आंखों का चुंधियाना, पानी आना और जलन महसूस होना डिजिटल आई स्ट्रेन का लक्षण है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Sight Day 2026  7 Warning Signs of Weak Eyesight You Should Not Ignore
आंखों की रोशनी कमजोर होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत - फोटो : AI
5. रात में साफ न दिखना - रात के समय ड्राइविंग करते वक्त या कम रोशनी में देखने में परेशानी होना नाइट ब्लाइंडनेस का शुरुआती संकेत हो सकता है।

6. आंखों के सामने काले धब्बे दिखना - अचानक आंखों के सामने काले धागे, धब्बे या फ्लैश लाइट दिखना रेटिना की समस्या हो सकती है, इसे नजरअंदाज न करें।
 
विज्ञापन
World Sight Day 2026  7 Warning Signs of Weak Eyesight You Should Not Ignore
आंखों की रोशनी कमजोर होने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत - फोटो : AI

 
कब करानी चाहिए आंखों की जांच?
 
  • बच्चों को (5 से 16 साल) - हर 6 महीने में एक बार। कमजोर नजर का सीधा असर पढ़ाई पर पड़ता है।
  • युवाओं को (20 से 40 साल) - जो लोग 6-8 घंटे स्क्रीन पर रहते हैं, उन्हें हर साल एक बार आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए।
  • 40 साल के बाद - हर 6 से 12 महीने में। इस उम्र के बाद ग्लूकोमा और मोतियाबिंद का खतरा 3 गुना बढ़ जाता है।
  • डायबिटीज के मरीजों को - हर 6 महीने में रेटिना की जांच अनिवार्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed