फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Sight Day 2023: इन चार चीजों का करते हैं सेवन तो 60 फीसदी तक कम हो सकती हैं आंखों की समस्याएं

Thu, 12 Oct 2023 12:06 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
world sight day 2023 foods help to keep eyesight healthy and better vision
आंखों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock

आंखों की बीमारियों, कम दिखाई देने और इसके कारण चश्मा लगाने की जरूरत कुछ दशकों पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर जानी जाती थी, हालांकि अब कम उम्र यहां तक कि 5 साल से कम आयु के बच्चों में भी ये दिक्कतें हो रही हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों की निरंतर देखभाल करते रहें। इसके लिए जीवनशैली और आहार को ठीक रखने पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।



वैश्विक स्तर पर बढ़ रही आंखों की समस्याएं बड़े चिंता का कारण हैं। दुनिया भर में अंधेपन और दृष्टि हानि के बढ़ते जोखिमों को लेकर लोगों को सावधान करने और इससे बचाव को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल अक्तूबर महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों को स्वस्थ रखना है तो सबसे पहले अपने आहार में सुधार करें। कुछ चीजों का नियमित सेवन आपमें आंखों की बीमारियों के खतरे को 60 फीसदी तक कम करने में सहायक हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

world sight day 2023 foods help to keep eyesight healthy and better vision
मछलियों में ओमेगा-3 - फोटो : Pixabay

मछली खाना आंखों के लिए लाभकारी

मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड का समृद्ध स्रोत होती हैं। विशेषतौर पर फैटी फिश खाने से उच्च मात्रा में ओमेगा-3-प्राप्त किया जा सकता है। ये पोषक तत्व न सिर्फ आंखों के लिए फायदेमंद हैं साथ ही हृदय और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी इसके लाभ हैं। ओमेगा-3 आपकी आंखों को एज रिलेटेड मैक्युलर डीजनरेशन (एएमडी) और ग्लूकोमा से सुरक्षा देती है। इन फैटी एसिड की कमी के कारण ड्राई आइज की समस्या होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।


विश्व दृष्टि दिवस पर ये वीडियो देखें-

world sight day 2023 foods help to keep eyesight healthy and better vision
नट्स से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

नट्स और सीड्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना नट्स और सीड्स को आहार का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है। मछलियों की तरह नट्स भी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा नट्स में उच्च स्तर का विटामिन ई भी होता है, जो आंखों को उम्र से संबंधित जोखिमों से बचा सकता है। नट्स के साथ कुछ प्रकार के सीड्स जैसे चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स आदि के सेवन को भी आंखों के लिए लाभकारी पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world sight day 2023 foods help to keep eyesight healthy and better vision
विटामिन-सी आंखों के लिए लाभकारी - फोटो : iStock

खट्टे फल खाइए

खट्टे फल, विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। विटामिन-ई की तरह, विटामिन-सी भी एक एंटीऑक्सीडेंट है जिसे उम्र से संबंधित आंखों की क्षति को कम करने में मददगार माना जाता है। विटामिन-सी से भरपूर खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे आदि को आहार का हिस्सा बनाएं। विटामिन-सी वाली चीजें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करने में भी लाभकारी हैं। 

विज्ञापन
world sight day 2023 foods help to keep eyesight healthy and better vision
आंखों के लिए फायदेमंद है गाजर - फोटो : Pixabay

गाजर आंखों के लिए सबसे लाभकारी

गाजर विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन दोनों से भरपूर होते है, इसे आंखों की सेहत के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-ए वाली चीजें रोडोप्सिन नामक प्रोटीन का एक घटक है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करती है। गाजर के साथ आपको अपने आहार में विटामिन्स और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर और भी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed