फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Arthritis Day 2023: जानिए आर्थराइटिस की ABCD, लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ आसान भाषा में

Thu, 12 Oct 2023 12:04 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
world arthritis day 2023 symptoms causes and prevention of arthritis in hindi
world arthritis day 2023 - फोटो : अमर उजाला

आर्थराइटिस या गठिया, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है, ये आपके चलने-उठने से लेकर जीवन के कई सामान्य कार्यों के लिए मुश्किल बढ़ा सकती है। आर्थराइटिस को कुछ दशकों पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता था पर अब कम उम्र के, युवा भी इसके शिकार हो रहे हैं। आर्थराइटिस, आपके जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या है जो आमतौर पर उम्र के साथ बदतर होती जाती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड आर्थराइटिस, गठिया के सबसे आम प्रकार हैं।



आर्थराइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 12 अक्टूबर को वर्ल्ड आर्थराइटिस डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए गठिया के लक्षणों और कारणों के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है, जिससे इसके जोखिमों को कम किया जा सके। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

world arthritis day 2023 symptoms causes and prevention of arthritis in hindi
आर्थराइटिस की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : iStock

क्या है आर्थराइटिस की समस्या?

आर्थराइटिस, शरीर के किसी भी जोड़ को प्रभावित कर सकती है, घुटनों में होने वाली ये समस्या सबसे आम है। गठिया के अलग-अलग कारण होते हैं। उदाहरण के लिए, आपके शरीर में बहुत अधिक यूरिक एसिड के कारण गाउट की समस्या होती है और इसके कारण आर्थराइटिस होने का जोखिम काफी अधिक हो सकता है।

आर्थराइटिस में सूजन होना काफी आम है, सूजन शरीर की उपचार प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा है। आर्थराइटिस में सूजन की समस्या बिना किसी स्पष्ट कारण के भी हो सकती है।

world arthritis day 2023 symptoms causes and prevention of arthritis in hindi
किसी को भी हो सकती है आर्थराइटिस - फोटो : istock

क्या हैं आर्थराइटिस के कारण

आर्थराइटिस के कई कारण हो सकते हैं, इसके आनुवांशिक जोखिम के साथ कुछ और जोखिम कारक भी आपमें गठिया का कारण बन सकते हैं। जैसे जोड़ों पर लगी चोट के कारण आपमें का खतरा भी हो सकता है। असामान्य मेटाबॉलिज्म, लाइम रोग जैसा संक्रमण भी जो गठिया के लक्षणों को ट्रिगर कर सकता है। इस तरह के जोखिमों से बचाव को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
world arthritis day 2023 symptoms causes and prevention of arthritis in hindi
जोड़ों में दर्द और सूजन की दिक्कत - फोटो : istock

आर्थराइटिस के लक्षणों के बारे में जानिए 

आर्थराइटिस के अलग-अलग प्रकार के लक्षण भी अलग हो सकते हैं। 

गठिया का दर्द लगातार बना रह सकता है या आता-जाता रह सकता है। दर्द के साथ आर्थराइटिस में सूजन की भी समस्या होने लगती है, इसमें प्रभावित जोड़ की त्वचा लाल और सूज जाती है और छूने पर गर्म महसूस हो सकती है। इसके अलावा जोड़ों को हिलाने में कठिनाई हो सकती है, ये आर्थराइटिस के सबसे आम लक्षण हैं। आर्थराइटिस समय के साथ या धीरे-धीरे विकसित हो सकती है।

विज्ञापन
world arthritis day 2023 symptoms causes and prevention of arthritis in hindi
घुटनों का रखें ख्याल - फोटो : istock

आर्थराइटिस का इलाज और बचाव

आर्थराइटिस का कोई इलाज नहीं है, दवाओं-थेरेपी और व्यायाम के माध्यम से इसके लक्षणों को कम किया जाता है। एंटी-इंफ्लामेरी दवाएं, फिजिकल थेरेपी की मदद से लक्षणों में सुधार करके क्वालिटी ऑफ लाइफ को ठीक किया जा सकता है। कई लोगों में आर्थराइटिस की ये दिक्कत जीवनभर बनी रह सकती है।

कुछ बातों का ध्यान रखकर आप गठिया के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके लिए तम्बाकू उत्पादों से परहेज करें। रोजाना व्यायाम करें, हालांकि बहुत अधिक वजन न उठाएं जो जोड़ों पर दबाव डालती हों। वजन को कम रखना आपको गठिया से बचाने में मददगार है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed