{"_id":"5db13e868ebc3e93db11c093","slug":"world-polio-day-2019-symptoms-causes-prevention-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Polio Day 2019: 5 साल पहले पोलियो मुक्त हुआ भारत, जानिए किसने बनाया इस बीमारी का वैक्सीन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Polio Day 2019: 5 साल पहले पोलियो मुक्त हुआ भारत, जानिए किसने बनाया इस बीमारी का वैक्सीन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 24 Oct 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पोलियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पांच साल पहले भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया है। इस बीमारी के खिलाफ अभी भी भारत में राष्ट्रीय टिकाकरण अभियान जारी है। पोलियो एक गंभीर बीमारी है जिसका बचाव सिर्फ टिकाकरण ही है। इसी वजह से सरकार पोलियो ड्रॉप के प्रति जागरुकता अभियान चलाती है। मार्च 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया था।
2 of 5
पोलियो
- फोटो : pixabay
पोलियो एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी पोलियो वायरस की वजह से होती है। पोलियो वायरस से पीड़ित बच्चों की आंते प्रभावित होती हैं क्योंकि यह वायरस आंतों में ही होता है। छोटे बच्चे जब मल करते हैं तो यह वायरस बाहर निकलता है और दूसरे बच्चों तक इसके फैलने की संभावना रहती है। हालांकि साल 2011 के बाद भारत में एक भी पोलियो का मरीज नहीं देखा गया जिसकी वजह से तीन साल बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया।
3 of 5
पोलियो
- फोटो : pixabay
हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है जिसका मकसद पोलियो के प्रति जागरुकता फैलाना है। रोट्ररी इंटरनेशनल जोनास साल्क की स्मृति में इस दिवस को मनाता है। जोनास साल्क ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने पोलियो की वैक्सीन बनाने वाली टीम का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पोलियो
साल 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ग्लोबल पोलियो इरैडिकेशन इनिशिएटिव शुरू किया। इसका मकसद पोलियो का उन्मूलन था। साल 1952 में जोनास साल्क ने ही पोलियो का टिकाकरण बनाया था।
विज्ञापन
5 of 5
डीएम ने पिलाई पोलियो खुराक
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
हालांकि इससे पहले साल 1950 में अल्बर्ट साबिन ऑरल पोलियो वैक्सीन विकसित कर चुके थे। साल 2013 में ही विश्व से करीब 99 फीसदी पोलियो को जड़ से उखाड़ फेक दिया गया था। पोलियो का वायरस किसी भी उम्र में व्यक्ति को अपना शिकार बना सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा खतरा पांस साल तक के बच्चों को रहता है। जहां भारत पोलियो मुक्त हो चुका है वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इस बीमारी का प्रकोप अभी भी जारी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।