{"_id":"5c6facfcbdec22736934c9c6","slug":"sleeping-less-is-not-the-only-reason-for-too-much-yawning-know-what-other-reasons-causing-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या आपको आती है बार-बार उबासी, नींद नहीं कुछ और है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या आपको आती है बार-बार उबासी, नींद नहीं कुछ और है इसके पीछे की वजह
बार -बार उबासी लेने का मतलब नींद नहीं बल्कि सेहत से जुड़ी कई गंभीर बातों का भी संकेत हो सकता है।अक्सर लोग उबासी को नींद से जोड़ देते हैं। कई लोगों का मानना होता है जम्हाई लेने का मतलब है आपको नींद आ रही है या फिर आपकी नींद पूरी नहीं हुई लेकिन आज हम आपको जम्हाई लेने की वो वजह बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको पता नहीं होगा।अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो तुरंत सावधान हो जाएं।
2 of 5
तनाव बनता है वजह
तनाव भी जम्हाई की एक वजह बनती है। कहा जाता है कि तनाव बढ़ने पर दिमाग का तापमान बढ़ता है ऐसे में जम्हाई आती है। ऐसा करने से हमें ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती है जिससे दिमाग को शांति मिलती है।
3 of 5
फेफड़े से संबंधित परेशानी
दिमाग में ऑक्सीजन का बहाव कम और जब कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है तो फेफड़े से संबंधित परेशानी हो सकती है। ऐसे समय में लोगों को जम्हाई आती है। जम्हाई की वजह से दिमाग में ऑक्सीजन का बहाव तेजी से बढ़ता है और फेफड़े से खराब हवा निकलने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एनर्जी कम होना
अक्सर सोने के बाद उठने पर या फिर बाहर से घर आने पर शरीर में एनर्जी कम होती है और जब भी ऐसा होता है जो जम्हाई आना लाजमी है। आपको एनर्जी लेवल को बढा़ने के लिए ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत पड़ती है और इसलिए जम्हाई आती है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
दिल से संबंधित परेशानी
बहुत लोगों की जम्हाई की वजह उनके दिल से संबंधित होती है।शरीर में जब भी ऑक्सीजन की कमी होती है तो ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।