फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Pneumonia Day: जानलेवा हो सकती है निमोनिया, ऐसी आदतें हैं तो आप भी हो जाइए सावधान

Fri, 10 Nov 2023 08:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Nov 2023 08:18 PM IST
विज्ञापन
world pneumonia day 2023 risk factors of pneumonia and its prevention tips
निमोनिया के लक्षण और कारणों के बारे में जानिए - फोटो : iStock

सांस की समस्याएं गंभीर जोखिमकारक मानी जाती हैं, निमोनिया जैसी बीमारियों के कारण खतरा और भी अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को श्वसन स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने  की सलाह देते हैं। ध्यान रहे, निमोनिया बहुत गंभीर हो सकती है और मृत्यु का कारण भी बन सकती है। निमोनिया से होने वाली जटिलताओं में श्वसन विफलता, सेप्सिस और फेफड़ों में गंभीर संक्रमण शामिल है। बुजुर्गों, छोटे बच्चों, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों और अन्य चिकित्सा समस्याओं के शिकार लोगों में निमोनिया और इसके लक्षणों के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। 



निमोनिया के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने, इससे बचाव को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है।

डॉक्टर कहते हैं, हमारे जीवनशैली की कुछ गड़बड़ आदतें निमोनिया के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, आइए जानते हैं इस गंभीर रोग से बचाव के लिए किन आदतों से तुरंत दूरी बना लेना आवश्यक है?

world pneumonia day 2023 risk factors of pneumonia and its prevention tips
निमोनिया का खतरा - फोटो : Istock

हर साल हो जाती हैं लाखों मौतें

आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2019 में निमोनिया से 2.5 मिलियन लोगों की मृत्यु हो गई। सभी पीड़ितों में से लगभग एक तिहाई 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे थे, यह 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का प्रमुख कारण है। बुजुर्गों में भी ये रोग गंभीर जटिलताओं वाली हो सकती है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर दिनचर्या में सुधार कर लिया जाए तो निमोनिया के जोखिमों को काफी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन सी आदतें इस रोग का कारण बन सकती हैं, जिनसे दूरी बनाना बहुत जरूरी है?

world pneumonia day 2023 risk factors of pneumonia and its prevention tips
धूम्रपान के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Pixabay

धूम्रपान करने वालों में जोखिम

धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों में निमोनिया विकसित होने की अधिक आशंका होती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि धूम्रपान करने वालों में लीजियोनेला निमोनिया का जोखिम 3.75 गुना अधिक हो सकता है। सिगरेट का धुंआ आपके फेफड़ों को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है जिसके कारण सांसों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। निमोनिया से बचाव के लिए धूम्रपान से दूरी बना लेना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world pneumonia day 2023 risk factors of pneumonia and its prevention tips
हाथों की स्वच्छता जरूरी - फोटो : iStock

हाथों की साफ-सफाई न रखना

वैसे तो निमोनिया रोग वायरस, बैक्टीरिया और कवक जैसे विभिन्न संक्रामक जीवों के कारण होता है। हालांकि इन रोगजनकों को श्वसन तंत्र में प्रवेश होने से बचाने के लिए अपने हाथ धोना सबसे अच्छा तरीका है। जिन लोगों के हाथों की स्वच्छता ठीक नहीं होती है उनमें निमोनिया होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। इससे बचाव के लिए हाथों और कलाइयों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन-पानी या सेनेटाइजर से साफ करें। 

विज्ञापन
world pneumonia day 2023 risk factors of pneumonia and its prevention tips
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : istock

आहार की गड़बड़ी

अध्ययनों के अनुसार, प्रोसेस्ड मीट और प्रोसेस्ड चीजों में पाया जाने वाला नाइट्राइट फेफड़ों में सूजन का कारण बन सकता है। इसके अलावा शराब में सल्फाइट्स होते हैं, जो निमोनिया के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। आहार में उन चीजों को शामिल किया जाना चाहिए जो श्वसन तंत्र को आराम देती हों और शरीर से इंफ्लामेशन को कम करने में सहायक हों। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed