{"_id":"69bcfcba7466c5c2e4048686","slug":"world-oral-health-day-2026-muh-ki-badbu-kaise-dur-kare-gharelu-upay-2026-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Oral Health Day: मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय, एक बार आजमाकर अवश्य देख लें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Oral Health Day: मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय, एक बार आजमाकर अवश्य देख लें
Fri, 20 Mar 2026 08:24 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:24 PM IST
सार
World Oral Health Day 2026: आज वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के दिन हम आपको एक ऐसी दिक्कत के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसकी वजह से हम में से कई लोग परेशान रहते हैं और शर्मिंदा होते हैं।
विज्ञापन
मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
- फोटो : अमर उजाला
World Oral Health Day 2026: आज वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे है, और इस अवसर पर हम एक ऐसी समस्या पर बात करेंगे, जिससे हर उम्र के लोग परेशान रहते हैं। ये दिक्कत है मुंह की दुर्गंध या बदबू की। दरअसल, मुंह की बदबू सिर्फ सोशल स्थिति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि ये खराब स्वास्थ्य का संकेत भी हो सकती है।
मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe Stock
नियमित ब्रश और फ्लॉस करें
- दिन में कम से कम दो बार ब्रश करना बहुत जरूरी है।
- ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों पर जमा बैक्टीरिया हट जाते हैं।
- रोजाना फ्लॉस करना भी जरूरी है, क्योंकि दांतों के बीच फंसी हुई खाद्य कणों को ब्रश से साफ नहीं किया जा सकता।
- फ्लॉसिंग से दांतों के बीच सफाई होती है और मुंह की दुर्गंध कम होती है।
मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe Stock
पानी का पर्याप्त सेवन करें
- दिन भर पर्याप्त पानी पीना मुंह और शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
- जब मुंह सूखा होता है, तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे मुंंह की बदबू बढ़ जाती है।
- इसलिए दिन में कम से कम 6–8 गिलास पानी पीना चाहिए।
- पानी पीने से लार का उत्पादन भी बढ़ता है, जो मुंह की स्वच्छता बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe Stock
पुदीना खाएं
- ताजा पुदीना चबाने से मुंह में ताजगी आती है और बदबू कम होती है।
- इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को नियंत्रित करते हैं।
- भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में चबाने से भी मुंह की सफाई होती है।
विज्ञापन
मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय
- फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा से कुल्ला
- एक गिलास पानी में एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला करने से मुंह के बैक्टीरिया कम होते हैं।
- बेकिंग सोडा मुँह का pH संतुलित करता है और बैक्टीरिया के बढ़ने से रोकता है।
- दिन में एक बार हल्का कुल्ला करना सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका है।