फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No Tobacco Day: क्यों मनाया जाता है यह अंतरराष्ट्रीय दिवस, तंबाकू सेवन के क्या हैं नुकसान?

Sun, 31 May 2020 07:00 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 31 May 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
world no tobacco day tobacco is very harmful for health, It may Cause Cancer dangerous for Life
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस - फोटो : Amar Ujala

अक्सर किसी फिल्म के शुरू होने से पहले या फिर टेलीविजन पर कुछ अंतराल पर एक संदेश आता है- धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। पोस्टर, बैनर और दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए अक्सर तंबाकू निषेध के संदेश दिखाई देते हैं। इन्हीं जागरूकता अभियानों को बल देने के लिए दुनियाभर में 31 मई को नो टोबैको डे यानी विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक किया जाता है। तंबाकू का सेवन करना हमारे लिए किस तरह जानलेवा हो सकता है, इस बारे में लोगों को बताया जाता है। आइए जानते हैं इस दिवस के बारे में विस्तार से: 

world no tobacco day tobacco is very harmful for health, It may Cause Cancer dangerous for Life
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

हर साल होती है एक थीम

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस हर साल एक थीम के अनुसार मनाया जाता है। हर बार इसकी एक थीम निर्धारित की जाती है। जैसे कि इस बार तंबाकू निषेध दिवस की थीम है- 'युवाओं को इस इंडस्ट्री के हथकंडों से बचाना और उन्हें तंबाकू और निकोटीन के इस्तेमाल से रोकना' (Protecting youth from industry manipulation and preventing them from tobacco and nicotine use )।
world no tobacco day tobacco is very harmful for health, It may Cause Cancer dangerous for Life
tobacco day

विश्व तंबाकू निषेध दिवस का इतिहास

  • पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से साल 1987 में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। दरअसल, तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों की वजह से मृत्युदर में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए साल 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे एक महामारी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
world no tobacco day tobacco is very harmful for health, It may Cause Cancer dangerous for Life
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

31 मई की तारीख निर्धारित की गई

  • पहली बार सात अप्रैल 1988 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी स्थापना की वर्षगांठ पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया। बाद में इसके लिए एक तारीख निर्धारित की गई और हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
world no tobacco day tobacco is very harmful for health, It may Cause Cancer dangerous for Life
 पुरुषों में होने वाले सभी तरह के कैंसर में ऑरल कैंसर की तादाद सबसे ज्यादा है।

तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान

  • तंबाकू का सेवन करने से मुंह से बदबू आती है। 
  • तंबाकू के सेवन से दांत खराब होते हैं।
  • तंबाकू के सेवन से आंखें कमजोर होती हैं।
  • तंबाकू का सेवन करने से इंसान के फेफड़े खराब हो जाते हैं।
  • तंबाकू के सेवन करने से ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसके सेवन से फेफड़ों और मुंह का कैंसर हो सकता है, जो कि जानलेवा हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed