फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No Tobacco Day 2020: धूम्रपान की लत छुड़ाने में कारगर होंगे ये 4 टिप्स

Sun, 31 May 2020 06:59 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 31 May 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2020 4 tips to help quit smoking
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

स्मोकिंग यानी कि धूम्रपान की आदत लग जाने के बाद इसे छोड़ना बेहद मुश्किल हो जाता है। फिर चाहे आपको इसके सभी नुकसान भी क्यों न पता हो, ये लत आसानी से छूट नहीं पाती है। तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के प्रति हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। तंबाकू और धूम्रपान के सेवन से आपको कई तरह की जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। इनमें फेफड़े के कैंसर से लेकर अस्थमा और हृदय से जुड़ी बीमारियां तक शामिल हैं।  कई लोग अवसाद और तनाव में सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं ऐसी स्थिति में यह और ज्यादा घातक साबित होती है। अगर आपको सिगरेट और तंबाकू की लत छोड़नी है तो सबसे पहले इसके लिए आप खुद के भीतर की इच्छाशक्ति को जागृत करें और अपने निर्णय पर अड़िग रहें। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जो धूम्रपान की लत छुड़ाने में कारगर हो सकते हैं।

World No Tobacco Day 2020 4 tips to help quit smoking
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस - फोटो : फाइल फोटो

व्यवहार में बदलाव
सिगरेट और तंबाकू छोड़ने के लिए अपने व्यवहार में तब्दीली लाएं। अपने मूड को स्वस्थ बनाएं। आप चाहें तो सिगरेट छोड़ने के लिए प्लान तैयार कर सकते हैं। पहले तंबाकू और धूम्रपान की आदत को कम करें और फिर धीरे-धीरे आप उसने छोड़ने की स्थिति तक पहुंच जाएंगे।

World No Tobacco Day 2020 4 tips to help quit smoking
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस - फोटो : फाइल फोटो

आदत का पूरा लेखा-जोखा
आप इस बात को नोटिस करें कि आपको सिगरेट और तंबाकू की लत किस-किस वक्त लगती है। उस निश्चित वक्त को आप अपनी डायरी में लिख लें और फिर उस वक्त खुद को दूसरे कामों में व्यस्त रखें ताकि आपके शरीर को निकोटीन की जरूरत ही महसूस न हो। कई लोगों को शराब के सेवन के वक्त ही सिगरेट की लत लगती है। आप अपने स्मोकिंग आदत का पूरा लेखा-जोखा अपने पास रखें ताकि आप इस बात को समझ सकें कि आपको कब-कब सिगरेट की जरूरत महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World No Tobacco Day 2020 4 tips to help quit smoking
विश्व तंबाकू निषेध दिवस - फोटो : अमर उजाला

धूम्रपान छोड़ने की तारीख तय करें
सबसे पहले तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने की तारीख तय करें। अगर आप आमतौर पर ऑफिस में ही सिगरेट पीते हैं तो बेहतर होगा छुट्टी के दिन सिगरेट छोड़ने का निर्णय लें। अपने स्मोकिंग छोड़ने के प्लान के बारे में अपने परिवार, दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों को  बताएं। आप चाहें तो अपने साथ किसी दूसरे को भी तंबाकू और धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

विज्ञापन
World No Tobacco Day 2020 4 tips to help quit smoking
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस - फोटो : फाइल फोटो

स्मोकिंग छोड़ने के लिए कारगर टिप्स
आप चाहें तो स्मोकिंग छोड़ने वाले किसी समूह के साथ जुड़ सकते हैं। जब आपको सिगरेट या तंबाकू की लत महसूस हो उस वक्त टॉफी या फिर च्युइंगम चबा सकते हैं। सिगरेट और तंबाकू छोड़ने से पहले अपने घर, ऑफिस और कार के भीतर से ये सारी चीजें फेंक दें। आप चाहें तो अपनी इस लत को छोड़ने के लिए डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed