फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Mental Health Day: अध्ययन- बढ़ती मानसिक समस्याओं के लिए शराब-धूम्रपान बड़ा कारक, जानिए इसके दुष्प्रभाव

Mon, 10 Oct 2022 02:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Oct 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
world mental health day 2022, how does alcohol and smoking affect mental health
नशे के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव - फोटो : istock

शराब और धूम्रपान को अध्ययनों में हृदय रोग, फेफड़ों की समस्याओं से लेकर कैंसर जैसी कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के कारण के तौर पर जाना है। फेफड़ों के बढ़ते कैंसर के लिए धूम्रपान और कोलन कैंसर के लिए शराब पीने वालों में जोखिम सबसे अधिक देखा गया है। पर क्या आप जानते हैं कि शारीरिक समस्याओं के अलावा शराब-धूम्रपान कई प्रकार के गंभीर मनोरोगों को बढ़ाने वाला भी एक कारक हो सकता है? अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि शराब और धूम्रपान मस्तिष्क की कोशिकाओं को गंभीर रूप से प्रभावित करके तनाव-चिंता और अवसाद जैसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाला कारक हो सकता है।



वैश्विक स्तर पर बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और इस बढ़ते खतरे को कम करने के लिए हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस लेख में हम शराब-धूम्रपान से मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानेंगे।

डॉक्टर्स कहते हैं, आमतौर पर चिंता-तनाव होने पर समस्याओं को भूलने के लिए लोग शराब का विकल्प चुनते हैं, पर यह आदत न सिर्फ आपकी दिक्कतों को बढ़ा देती है साथ ही इसके दीर्घकालिक रूप से भी दुष्प्रभावों का जोखिम हो सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

world mental health day 2022, how does alcohol and smoking affect mental health
मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं पर गंभीरता से दें ध्यान - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं मनोरोग विशेषज्ञ?

भोपाल में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सत्यकांत त्रिवेदी कहते हैं, यह बड़ी मिथ है कि शराब पीने से टेंशन कम होती है, जबकि असलियत यह है कि शराब आपके लिए टेंशन को और भी बढ़ाने वाली हो सकती है। चिंता-अवसाद जैसे विकारों में शराब पीने से कुछ समय के लिए तो आप नशे में चीजें भूल जाते हैं पर इसकी आदत बनना, स्थिति के सही निदान होने में देरी कर देती है जिससे चिंता विकार गंभीर रूप लेकर अवसाद तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा शराब के कारण मस्तिष्क को होने वाले दुष्प्रभावों की स्थिति में कई प्रकार की और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। इसलिए ध्यान रखें, चिंता-परेशानी होने पर कभी भी शराब की सहारा न लें।

world mental health day 2022, how does alcohol and smoking affect mental health
शराब से मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव - फोटो : istock

शराब का मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव

मानसिक स्वास्थ्य विकारों के निदान को देर करने के अलावा शराब कई और प्रकार से मानसिक स्वास्थ्य के लिए समस्या कारक है। शोध में अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि  शराब आपके मस्तिष्क के उस हिस्से को प्रभावित करती है, जो अवरोधकों को नियंत्रित करता है। इसलिए आप शराब पीने के बाद कुछ समय के लिए कथित तौर पर आराम, चिंता में कमी महसूस कर सकते हैं। लेकिन ये प्रभाव जल्दी खत्म हो जाते हैं। शराब के सेवन की आदत मस्तिष्क में रासायनिक परिवर्तन का भी कारण बनती है जिसके कारण क्रोध, अवसाद या चिंता और नकारात्मक भावनाओं की समस्या बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world mental health day 2022, how does alcohol and smoking affect mental health
धूम्रपान के कारण होने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : pixabay

धूम्रपान से होने वाले नुकसान

मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक धूम्रपान करने वालों में अन्य लोगों की तुलना में डिप्रेशन का खतरा दोगुना तक अधिक होता है। धूम्रपान से निकलने वाला निकोटीन मस्तिष्क में डोपामाइन न्यूरोट्रांसमीटर को रिलीज करने की प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वाला पाया गया है। डोपामाइन, खुशियों को एहसास कराने में मदद करता है, ऐसे में इसका स्राव कम होने के कारण आपको समय के साथ मूड विकार, नकारात्मकता, तनाव-चिंता जैसी समस्या बनी रह सकती है। धूम्रपान के मस्तिष्क की कोशिकाओं पर भी दुष्प्रभाव देखे गए हैं जो न्यूरोलॉजिलकल समस्याओं को भी बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन
world mental health day 2022, how does alcohol and smoking affect mental health
मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के करें उपाय - फोटो : istock

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

मनोरोग विशेषज्ञ कहते हैं, तनाव-चिंता या किसी अन्य प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रहने के लिए शराब-धूम्रपान से बिल्कुल दूरी बना लें। मानसिक स्वास्थ्य के साथ इसका कई प्रकार से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर भी गंभीर दुष्प्रभाव देखा गया है। मानसिक स्वास्थ्य मौजूदा समय में हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से होना चाहिए। हर उस चीज से दूरी बनाएं जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं। अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मकता पूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करें। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed