फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स के दौरान हाइजीन का रखें विशेष ध्यान, संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मददगार हैं ये टिप्स

Sat, 28 May 2022 01:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 28 May 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2022, ,period hygiene tips in hindi
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay

मासिक धर्म यानी पीरियड्स मातृत्व क्षमता का सूचक है। महिलाओं के शरीर में हर महीने होने वाली यह प्राकृतिक क्रिया इस बात का सूचक है कि आप मां बनने के योग्य हैं। हालांकि समाज में पीरियड्स को लेकर फैले मिथ्य और भ्रम के चलते मेंसुरेशन हाइजीन एक बड़ा गंभीर विषय रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है, इसमें बरती जाने वाली किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए समस्याएं बढ़ा सकती है।



इसी बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 मई को  मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस साल का थीम है-  '2030 तक मासिक धर्म को जीवन का एक सामान्य फैक्ट बनाना'।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बचपन से ही मासिक धर्म से जुड़ी सही जानकारी और इससे संबंधित स्वच्छता के उपायों के बारे में लोगों को बताना बहुत आवश्यक है। स्वच्छता का ध्यान न रखने के कारण जननांगों में खुजली-जलन, मूत्र पथ का संक्रमण (यूटीआई) और गंभीर स्थितियों में किडनी की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इन सब समस्याओं से बचाव के लिए कुछ सामान्य सी बातों का ध्यान रखना आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए आगे इस बारे में जानते हैं।


यह भी पढ़ें- मासिक धर्म की रूढ़िवादिता के चलते जान जोखिम में डाल रही हैं महिलाएं, सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

World Menstrual Hygiene Day 2022, ,period hygiene tips in hindi
पैड्स बदलते रहें - फोटो : istock

सैनिटरी नैपकिन को समय-समय पर बदलते रहें

मासिक धर्म के दौरान शरीर से गंदा रक्त निकलता है जिसे सैनिटरी नैपकिन अवशोषित करती रहती है। इस दौरान शरीर कई प्रकार के संक्रमण के प्रति अति संवेदशील हो जाता है। ऐसे में ज्यादा देर तक एक ही पैड के इस्तेमाल से जननांगों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इन दिक्कतों से बचे रहने के लिए  सैनिटरी नैपकिन को समय-समय पर बदलते रहें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखते हुए हर 3-4 घंटे पर पैड को जरूर बदलें।

World Menstrual Hygiene Day 2022, ,period hygiene tips in hindi
मासिक धर्म के दौरान जननांगों की स्वच्छता - फोटो : iStock

जननांगों की साफ-सफाई का रखें ध्यान

मासिक धर्म के दौरान जननांगों की साफ-सफाई बहुत आवश्यक हो जाती है, ऐसा करके आप संक्रमण के जोखिम को कम कर सकती हैं। सैनिटरी नैपकिन को हटाने के बाद भी बैक्टीरिया शरीर से चिपके रह सकते हैं। ज्यादातर लोग कैमिकल युक्त उत्पादों को जननांगों की साफ-सफाई के लिए प्रयोग में लाते रहते हैं, हालांकि इसे विशेषज्ञ सही तरीका नहीं मानते हैं। हर बार साफ पानी से अच्छी तरह से जननांगों की साफ-सफाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2022, ,period hygiene tips in hindi
पीरियड्स के दौरान स्वच्छता - फोटो : getty images

सैनिटरी नैपकिन का सही तरीके से डिस्पोजल जरूरी

हर बार पैड के इस्तेमाल के बाद इसे सही तरीके से डिस्पोज करना आवश्यक होता है। सैनिटरी नैपकिन को अच्छी तरह से कागज में लपेटकर ही कूड़ेदान में डालें और फिर हाथों को साफ करना न भूलें। उपयोग किए गए सैनिटरी नैपकिन को खुले में फेंकने से कीटाणुओं और बीमारियों के फैलने का खतरा हो सकता है। नैपकिन्स को टॉयलेट में फ्लश न करें।

विज्ञापन
World Menstrual Hygiene Day 2022, ,period hygiene tips in hindi
पानी पीते रहें - फोटो : istock

पानी पीते रहना बहुत आवश्यक

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मासिक धर्म के दौरान आपका पीएच लेवल भी बढ़ सकता है, इसे कंट्रोल में रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। पानी पीते रहने से संक्रमण के खतरे को भी कम किया जा सकता है, साथ ही यह आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed