फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Menstrual Hygiene Day: कैसे हुई थी शुरुआत? पीरियड्स के उन पांच दिनों में कैसे रखें अपना ख्याल?

Thu, 28 May 2020 03:44 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 28 May 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Menstrual Hygiene Day in Hindi: theme and History Know what to do in Period, How to keep Healthy and Clean
World Menstruation Hygiene Day 2020 - फोटो : Instagram@RT

महिलाओं के जीवन में मासिक धर्म उनकी प्रकृति से जुड़ी प्रक्रिया है। हर साल 28 मई को पूरी दुनिया में 'मासिक धर्म स्वच्छता दिवस' मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2014 में जर्मन एनजीओ 'वॉश यूनाइटेड' ने की थी। इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य लड़कियों/महिलाओं को पीरियड्स यानी महीने के उन पांच दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। आमतौर पर महिलाओं के मासिक धर्म 28 दिनों के भीतर आते हैं और इसका पीरियड पांच दिनों का होता है। इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए पांचवें महीने मई की 28 तारीख चुनी गई।

Menstrual Hygiene Day in Hindi: theme and History Know what to do in Period, How to keep Healthy and Clean
पीरियड्स - फोटो : Social Media

पीरियड्स के बारे में बात करने में न केवल गांवों में बल्कि शहरों में भी बहुत सारी महिलाएं झिझकती हैं। इस दौरान उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बारे में वे नहीं जानतीं। इस तरह बहुत सारी महिलाएं खुद के स्वास्थ्य को खतरे में डाल देती हैं। पीरियड्स के दौरान स्वच्छता बनाए रखने से इस दौरान होने वाले संक्रमण से खुद को बचाया जा सकता है। आज वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे पर हम इन्हीं सावधानियों के बारे में बता रहे हैं।

Menstrual Hygiene Day in Hindi: theme and History Know what to do in Period, How to keep Healthy and Clean
पीरियड्स

गांवों और छोटे शहरों में बहुत सारी महिलाएं पीरियड्स में कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। इस कपड़े का दुबारा इस्तेमाल करने के लिए इन्हें धोने के बाद छिपाकर सुखाने के चक्कर में खुली हवा या धूप नहीं लग पाता। ऐसे में इसके इस्तेमाल से गंभीर संक्रमण हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Menstrual Hygiene Day in Hindi: theme and History Know what to do in Period, How to keep Healthy and Clean
पीरियड्स

पीरियड के दौरान कपड़े की जगह पैड का इस्तेमाल करना सुरक्षात्मक होता है। लंबे समय तक एक ही पैड को लगाने से पसीने के कारण पैड नम रहता है। देर तक ऐसा होने के कारण वेजाइना में संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए 6-8 घंटे में महिलाएं अपना पैड बदल दें, तो संक्रमण का खतरा नहीं रहता।

विज्ञापन
Menstrual Hygiene Day in Hindi: theme and History Know what to do in Period, How to keep Healthy and Clean
sanitary-pad

पीरियड के दौरान महिलाओं को अपने संवेदनशील अंगों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। पीरियड्स के दौरान सफाई ज्यादा अहम हो जाती है। ब्लीडिंग के कारण अंगों में लगे खून को साफ करना चाहिए। इससे दुर्गंध भी नहीं पैदा होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed