फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Lung Cancer Day: ये तीन चीजें बढ़ा देती हैं फेफड़ों के कैंसर का खतरा, आप भी तो नहीं करते हैं ये गलतियां?

Tue, 01 Aug 2023 11:12 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Aug 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
world lung cancer day 2023, Bad Habits That May Increase Your lungs Cancer Risk
लंग्स कैंसर के बारे में जानिए - फोटो : iStock

लंग्स कैंसर, वैश्विक स्तर पर कैंसर के गंभीर प्रकारों में से एक है। हर साल इसके कारण लाखों लोगों को मौत हो जाती है। फेफड़ों में होने वाला कैंसर वयस्कों में अधिक देखा जाता रहा है। वैसे तो हमारे शरीर में एक प्राकृतिक रक्षा प्रणाली होती है जो फेफड़ों की रक्षा करने, गंदगी और कीटाणुओं को दूर रखने के लिए डिज़ाइन की गई है। लेकिन लाइफस्टाइल की गड़बड़ आदतों के कारण दुनियाभर में फेफड़ों के कैंसर के रोगी बढ़ते जा रहे हैं।



लंग्स कैंसर को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसके समय रहते निदान और इलाज को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल एक अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है।

डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को ऐसी दिनचर्या का पालन करना चाहिए जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में आपके लिए मददगार हों। आइए जानते हैं किन कारणों से इस कैंसर का जोखिम बढ़ता जा रहा है?

world lung cancer day 2023, Bad Habits That May Increase Your lungs Cancer Risk
क्यों होता है फेफड़ों का कैंसर - फोटो : Pixabay

लंग्स कैंसर के लक्षण और जोखिम

डॉक्टर कहते हैं, यदि आपको अक्सर खांसी या निमोनिया की समस्या रहती है जो उपचार के बाद भी वापस आ जाती है तो इसे फेफड़ों के कैंसर का प्रारंभिक संकेत माना जा सकता है।फेफड़ों के कैंसर के सबसे आम लक्षणों में लगातार या गंभीर होती खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, आवाज बैठना या अस्पष्टीकृत वजन कम होना शामिल है।

जीवनशैली की कई आदतें इस कैंसर को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, जिनसे सभी लोगों को बचाव करने की आवश्यकता होती है।

world lung cancer day 2023, Bad Habits That May Increase Your lungs Cancer Risk
धुम्रपान से फेफड़ों के कैंसर का खतरा - फोटो : Pixabay

धूम्रपान के कारण खतरा सबसे अधिक

सिगरेट या धूम्रपान को फेफड़ों के कैंसर और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) का प्रमुख कारण माना जाता है। सिगरेट का धुआं वायुमार्ग को संकीर्ण कर देता है और सांस लेना अधिक कठिन बना सकता है। यह फेफड़ों में क्रोनिक सूजन का कारण बनता है। समय के साथ सिगरेट का धुआं फेफड़ों के ऊतकों को भी क्षति पहुंचाने लगता है जिसके कारण कैंसर होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world lung cancer day 2023, Bad Habits That May Increase Your lungs Cancer Risk
फेफड़ों की बीमारियां - फोटो : Pixabay

इनडोर प्रदूषण भी जोखिम कारक

इनडोर वायु गुणवत्ता (IAQ) ठीक न होने को भी लंग्स कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। हम सभी दिन का ज्यादातर वक्त घरों-ऑफिस में बिताते हैं ऐसे में अगर हवा की गुणवत्ता ठीक नहीं है तो इससे भी फेफड़ों को क्षति होने का जोखिम रहता है। घर के अंदर की हवा बाहर की हवा से भी अधिक प्रदूषित हो सकती है, इसके लिए जरूरी है कि कमरे में साफ-स्वच्छ हवा के प्रवेश को सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
world lung cancer day 2023, Bad Habits That May Increase Your lungs Cancer Risk
फेफड़ों को क्षति पहुंचाने वाली चीजें - फोटो : iStock

दूषित पानी पीने से भी रहता है खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि दूषित जल, विशेषतौर पर पीने के पानी में आर्सेनिक के उच्च स्तर के कारण फेफड़ों के कैंसर का खतरा अधिक हो सकता है। अधिकांश अध्ययनों में, पानी में आर्सेनिक का स्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिक देखा जाता रहा है। कैंसर के खतरे से बचाव के लिए शुद्ध जल का सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed