फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Liver Day: जानलेवा हो सकती हैं लिवर की बीमारियां, जानिए इसे स्वस्थ रखने के चार आसान उपाय

Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
world Liver Day 2022 tips, what to do to keep liver healthy and clean
लिवर की बढ़ती बीमारियों का जोखिम - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर का ठीक तरीके से काम करते रहना आवश्यक माना जाता है। लिवर, भोजन के पाचन से लेकर पित्त के उत्पादन और रक्त में रसायनों के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गड़बड़ आहार और जीवनशैली के कारण पिछले कुछ समय में लिवर से संबंधित कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ा है, जोकि गंभीर स्थितियों में इस अंग की खराबी का कारण भी बन जाती है। अनुपचारित स्थिति में लिवर की कई बीमारियां जानलेवा भी हो सकती हैं। दुनियाभर में लोगों को लिवर के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। 



क्रोनिक लिवर डिजीज और सिरोसिस के कारण अमेरिका में हर साल 35 हजार लोगों की मौत हो जाती है। भारत में भी पिछले एक दशक में इस रोग और इससे मरने वाले लोगों के आंकड़े में बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2015 के आंकड़े बताते हैं कि दुनियाभर में इस साल लिवर रोगों के कारण होने वाली 20 लाख मौतों में से भारत का आंकड़ा 18.3 फीसदी के करीब का था। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को लिवर रोगों से बचाव के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि किन साधारण सी बातों को ध्यान में रखकर आप लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं?

world Liver Day 2022 tips, what to do to keep liver healthy and clean
शराब के नुकसान - फोटो : pixabay

शराब है लिवर का दुश्मन, इससे दूर रहें

मायोक्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में होने वाली लिवर की बीमारियों का एक बड़ा और प्रमुख कारण शराब का अधिक सेवन माना जाता है। अल्कोहल लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाता है और लिवर के सामान्य कामकाज में अवरोध उत्पन्न कर सकता है। शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब की कोई सेफ लिमिट नहीं है, थोड़ी भी मात्रा में शराब का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। 

world Liver Day 2022 tips, what to do to keep liver healthy and clean
ओवर-द-काउंटर दवाइयों के नुकसान - फोटो : Pixabay

दवाइयों के सेवन को लेकर बरतें सावधानी

यदि आप भी अक्सर खुद से ही ओवर-द-काउंटर दवाइयों का सेवन करते आ रहे हैं, तो यह आदत लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। दवाइयों का बड़ी सावधानी के साथ सेवन किया जाना चाहिए। किसी भी रोग के स्थिति में बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी दवा का खुद से सेवन न करें। ओवर-द-काउंटर दवाओं का लगातार सेवन करते रहने से लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world Liver Day 2022 tips, what to do to keep liver healthy and clean
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : Istock

आहार का रखें विशेष ध्यान

लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है। क्या खाना है, इसके साथ इस बात की भी जानकारी रखें कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों से परहेज करना चाहिए? आहार में फाइबर वाली चीजों, हरी पत्तेदार सब्जियों-साग, फलों को शामिल करें। प्रोसेस्ड, जंक फूड्स आदि का कम सेवन करके लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है? खाना खाने से पहले हाथों की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन
world Liver Day 2022 tips, what to do to keep liver healthy and clean
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन को कंट्रोल करें

शरीर का वजन बढ़ना हृदय और डायबिटीज के साथ-साथ लिवर रोगों का भी कारण बन सकता है। शरीर का वजन बढ़ने या फैट की मात्रा बढ़ने के कारण नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (एनएएफएलडी) का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण लिवर में सूजन और पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। वजन कंट्रोल में रखने के उपाय करते रहें, यह लिवर के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में आपके लिए मददगार है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed