फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Kidney day 2022: जानलेवा हो सकती हैं किडनी की बीमारियां, इन चार बातों को ध्यान में रखकर गुर्दे को रखें स्वस्थ

Thu, 10 Mar 2022 01:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
world kidney day 2022, tips to keep your kidneys healthy and clean
किडनी को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : iStock

शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी अंगों का स्वस्थ रहना आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसी क्रम में हम सभी को किडनी की सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। किडनी, हमारे  शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने का काम करती है। इसके अलावा शरीर की कोशिकाओं द्वारा उत्पादित एसिड को हटाने के साथ रक्त में पानी, नमक और खनिजों जैसे सोडियम, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम के स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में भी किडनी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।



आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कुछ वर्षों में किडनी से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। कई लोगों में किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं मौत का भी कारण बन सकती हैं। किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हल साल 10 मार्च को 'विश्व किडनी दिवस' मनाया जाता है। 'किडनी हेल्थ फॉर ऑल' इस वर्ष का थीम है। आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही किडनी स्टोन से लेकर किडनी फेलियर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि शरीर के इस महत्वपूर्ण अंगों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना सबसे आवश्यक होता है?

world kidney day 2022, tips to keep your kidneys healthy and clean
डायबिटीज में हो सकती है किडनी की बीमारी - फोटो : PIXABAY

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर पर करें कंट्रोल
किडनी को सेहतमंद बनाए रखने के लिए डायबिटीज और हाई ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। मधुमेह, किडनी फेलियर के जोखिम को बढ़ा देता है। ब्लड शुगर का स्तर अधिक बढ़ जाने के कारण किडनी में कीटोन्स का स्तर बढ़ सकता है जिससे किडनी के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, हृदय रोग के साथ-साथ किडनी को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इन दोनों रोगों को नियंत्रित रखना आवश्यक है। 

world kidney day 2022, tips to keep your kidneys healthy and clean
स्वस्थ आहार से रखें किडनी को स्वस्थ - फोटो : iStock

आहार का विशेष ध्यान रखें
किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आहार का पौष्टिक और स्वस्थ होना बहुत आवश्यक माना जता है। साबुत अनाज, फलों और सब्जियों से भरपूर आहार का सेवन करें। किडनी विशेषज्ञों के मुताबिक इस अंग में होने वाली कई गंभीर बीमारियों के जोखिम से बचे रहने के लिए भोजन में नमक की मात्रा को भी कम रखना आवश्यक माना जाता है। किडनी ठीक से काम करती रहे इसके लिए दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना आवश्यक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world kidney day 2022, tips to keep your kidneys healthy and clean
किडनी के लिए हानिकारक है शराब का सेवन - फोटो : Pixabay

शराब से बनी लें दूरी
शराब का सेवन लिवर के साथ-साथ किडनी को भी गंभीर क्षति पहुंचा सकता है। रक्त के साथ शराब को फिल्टर करना किडनी के लिए कठिन हो जाता है जिससे किडनी की सेहत पर असर हो सकता है। बहुत अधिक शराब पीने से आपका रक्तचाप बढ़ जाता है, जिसे किडनी की सेहत को लिए नुकसानदायक माना जाता है। किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अल्कोहल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
world kidney day 2022, tips to keep your kidneys healthy and clean
अधिक दवाइयों का किडनी पर प्रभाव - फोटो : Pixabay

अधिक ओवर-द-काउंटर दवाइयों से बचें
बहुत अधिक दवाइयां खाने से भी किडनी की सेहत पर असर पड़ सकता है। नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लामेटरी ड्रग्स (एनएसएआईडी) दवाइयां किडनी में रक्त के प्रवाह की मात्रा को कम करती हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। बहुत अधिक दवाइयों के सेवन से बचना चाहिए। हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही दवाइयों का सेवन किया जाना चाहिए। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed