फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World IBD day 2023: इंफ्लामेटरी बाउल डिजीज से बचाव के लिए तुरंत छोड़ दें ये दो आदतें, जानिए कैसा रखें आहार?

Fri, 19 May 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 19 May 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
world ibd day 2023 know What lifestyle factors increase the risk of inflammatory bowel disease
इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) - फोटो : istock

इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज (आईबीडी) एक क्रोनिक स्वास्थ्य समस्या है जो वैसे तो आंतों में होती है पर इससे पूरे शरीर पर असर हो सकता है। इसमें लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। जिन लोगों को आईबीडी की दिक्कत होती है उन्हें आजीवन प्रबंधन करते रहने की आवश्यकता हो सकती है। बीएमजे जर्नल गट में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जीवनशैली में स्वस्थ आदतों को शामिल करके आंतों में सूजन से संबंधित इस रोग के जोखिमों को कम किया जा सकता है। 



वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज के मामले को लेकर लोगों को जागरूक करने और बचाव के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 19 मई को वर्ल्ड इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज डे मनाया जाता है। डॉक्टर कहते हैं, आंतों को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का चयन करें।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन उपायों का पालन करते रहना आवश्यक माना जाता है?

world ibd day 2023 know What lifestyle factors increase the risk of inflammatory bowel disease
आंतों में सूजन की समस्या - फोटो : iStock

आईबीडी और आहार का संबंध

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज की समस्या के लिए आहार में पौष्टिकता की कमी या फिर आंतों को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों का अधिक सेवन करना एक कारण हो सकता है। प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, पानी, विटामिन और खनिजों से भरपूर आहार का सेवन आपको जटिलताओं से बचाने में मददगार हो सकता है।

जिन मरीजों में आईबीडी (क्रोहन डिजीज या अल्सरेटिव कोलाइटिस) का निदान होता है उन्हें संतुलित आहार के बारे में किसी डायटीशियन की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। 

world ibd day 2023 know What lifestyle factors increase the risk of inflammatory bowel disease
उच्च फाइबर वाले आहार का करें सेवन - फोटो : istock

आईबीडी की समस्या में कैसा रखें आहार

यदि आपको इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज की दिक्कत है तो दिनचर्या में आहार पर विशेष ध्यान दें। 

  • दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • उच्च फाइबर वाले फल-सब्जियां और साबुत अनाज (जई चोकर, जौ) का सेवन करें।
  • लीन मीट, मछली, अंडे, नट्स, पोल्ट्री और सोया जैसे प्रोटीन को आहार का हिस्सा बनाएं।
  • स्वस्थ फैट जैसे ओमेगा -3 फैटी एसिड, ऑलिव ऑयल और कनोला तेल का सेवन करें। 
  • डॉक्टर द्वारा सुझाए गए विटामिन और खनिजों के सप्लीमेंट्स का सेवन करें। 
  • कम वसा वाले डेयरी उत्पाद का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
world ibd day 2023 know What lifestyle factors increase the risk of inflammatory bowel disease
चटपटा खाना, मैदा वाली चीजें खाने से बचें - फोटो : istock

आईबीडी की समस्या में क्या न खाएं?

इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज में क्या खाएं से ज्यादा यह जानना आवश्यक है कि क्या न खाएं? कुछ चीजें समस्या को ट्रिगर कर सकती हैं, इनसे बचाव करते रहना आवश्यक है। 

  • उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ।
  • कैफीन और शराब।
  • चटपटा खाना, मैदा वाली चीजें न खाएं।
  • कच्चे फल और सब्जियां।
विज्ञापन
world ibd day 2023 know What lifestyle factors increase the risk of inflammatory bowel disease
धूम्रपान से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

धूम्रपान और शराब से बिल्कुल दूरी

डॉक्टर कहते हैं, इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज से बचाव करने या फिर अगर आप रोगी हैं तो लक्षणों को ट्रिगर होने से बचाने के लिए धूम्रपान और शराब से बिल्कुल दूरी बना लें। धूम्रपान, आंतों में सूजन का कारण बनता है। कुछ शोध बताते हैं कि निकोटीन, गट माइक्रोबायोम के साथ रिएक्ट कर सकता है, जिसके कारण आईबीडी का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं शराब आपके आंतों में रक्तस्राव का कारण बन सकती है। इसके अलावा शराब के कारण आंतों के अस्तर में जलन और सूजन भी हो सकता है, इन दोनों से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed