फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hypertension Day: हर चार में से एक युवा ब्लड प्रेशर का शिकार, दिनचर्या में ये छोटे से बदलाव होंगे मददगार

Wed, 17 May 2023 10:17 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 17 May 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
World Hypertension Day 2023, how to control high blood pressure without medication
रक्तचाप की समस्या - फोटो : istock

हाई ब्लड प्रेशर, वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, यह हृदय रोगों का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं ब्लड प्रेशर बढ़ने को पहले उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार होते जा रहे हैं।



एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, हर चार में से एक व्यक्ति को ब्लड प्रेशर का शिकार है। उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम के उपायों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अनुमान है कि भारत में लगभग चार में से एक वयस्क उच्च रक्तचाप से पीड़ित है, लेकिन उनमें से केवल 12% का ही रक्तचाप को नियंत्रित कर पाते हैं। ब्लड प्रेशर की रोकथाम के लिए इस साल का थीम है- मेजर योर ब्लड प्रेशर एक्यूरेटली, कंट्रोल इट एंड लिव लॉन्गर। यानी कि रक्त चाप को मॉनीटर करते रहें, इसे नियंत्रित रखें और लंबी आयु पाएं।

World Hypertension Day 2023, how to control high blood pressure without medication
युवाओं में बढ़ती ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : iStock

क्यों बढ़ रही है युवाओं में ब्लड प्रेशर की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या के शिकार कम उम्र के लोग भी होते जा रहे हैं। नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम की कमी, आहार में सोडियम की अधिकता, जंक-फास्ट फूड का अधिक सेवन आपमें उच्च रक्तचाप के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा हो सकता है। अगर आप इस तरह की लाइफस्टाइल वालें हैं तो सतर्क हो जाएं ये आपमें ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है। 

आप दिनचर्या में कुछ सामान्य से बदलाव करके भी इस जोखिम को कम कर सकते हैं।

World Hypertension Day 2023, how to control high blood pressure without medication
वजन बढ़ने से रोकें - फोटो : iStock

वजन को कंट्रोल में रखें

स्वस्थ वजन बनाए रखने से आपको उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। मोटापे की समस्या के कारण उच्च रक्तचाप के अलावा मधुमेह और कई अन्य क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और आहार को ठीक रखने से आपको वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो इसे कंट्रोल करने के उपाय करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hypertension Day 2023, how to control high blood pressure without medication
आहार की पौष्टिकता का रखें ध्यान - फोटो : istock

संतुलित आहार और सोडियम की मात्रा कम करें 

संतुलित आहार आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मददगार हो सकता है। आहार में सोडियम, चीनी और अस्वास्थ्यकर वसा की मात्रा को कम करके आप रक्तचाप को कंट्रोल कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर को ठीक रखने के साथ कई अन्य बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए आहार में  सब्जियों, फलों, साबुत अनाज और नट्स की मात्रा बढ़ाएं, ये आपको स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। नमक की अधिकता आपके जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है।

अगर आपमें कुछ विटामिन्स की कमी है तो इसके कारण भी हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम हो सकता है।

विज्ञापन
World Hypertension Day 2023, how to control high blood pressure without medication
शारीरिक रूप से रहें सक्रिय - फोटो : istock

व्यायाम बहुत आवश्यक

अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तो यह आदत न सिर्फ आपको ब्लड प्रेशर के खतरे से बचाने के लिए मददगार हो सकती है साथ ही इससे हृदय रोग-डायबिटीज के जोखिम और इसकी जटिलताओं को कम किया जा सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी की शारीरिक निष्क्रियता के शिकार हैं, उनमें इन बीमारियों के विकास का जोखिम अधिक होता है।

दिनचर्या को ठीक रखें और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed