फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Hepatitis Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व हेपेटाइटिस दिवस? जानें इतिहास और इस साल की थीम

Fri, 28 Jul 2023 08:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 08:53 AM IST
विज्ञापन
World Hepatitis Day 2023 Theme History Significance Symptoms And Treatment in Hindi
हेपेटाइटिस के प्रकार - फोटो : istock

World Hepatitis Day 2023: हेपेटाइटिस लिवर से संबंधित गंभीर बीमारी है। हेपिटाइटिस का सही समय पर उपचार न होने पर जान का जोखिम भी हो सकता है।


हेपेटाइटिस में पांच तरह के संक्रमण होते हैं, 'ए, बी, सी, डी और ई'। हेपिटाइटिस का खतरा कई कारणों से हो सकता है, जैसे कमजोरी इम्यूनिटी, खानपान में गड़बड़ी, ड्रग्स, शराब और नशीले पदार्थों का बहुत ज्यादा सेवन करने से इस बीमारी का खतरा ज्यादा हो सकता है।


इसके अलावा मानसून में हैपटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।

हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष जुलाई माह में विश्व हेपिटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस लेख के माध्यम से हेपटाइटिस रोग, इस दिन का इतिहास और अन्य जानकारियां विस्तार से जानिए।

World Hepatitis Day 2023 Theme History Significance Symptoms And Treatment in Hindi
हेपेटाइटिस डे - फोटो : istock

कब मनाते हैं विश्व हेपटाइटिस दिवस

हर साल वैश्विक स्तर पर वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हेपेटाइटिस का सामना करने के लिए  समुचित इलाज हेतु सरकार और समुदाय की भागीदारी बढ़ाना भी है।

World Hepatitis Day 2023 Theme History Significance Symptoms And Treatment in Hindi
हेपेटाइटिस-सी टेस्ट - फोटो : iStock

हेपेटाइटिस दिवस का इतिहास

28 जुलाई को हेपटाइटिस दिवस मनाने की वजह नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग हैं। डॉ बारूक ब्लमबर्ग ने ही हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की थी और इसे इलाज के लिए टेस्ट और वैक्सीन भी डेवलप किये थे।

डॉ बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिन पर हेपेटाइटिस दिवस मनाकर उन्हें सम्मान दिया जाता है। विश्व हेपटाइटिस दिवस पहली बार साल 2008 में मनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Hepatitis Day 2023 Theme History Significance Symptoms And Treatment in Hindi
सबसे घातक हेपेटाइटिस - फोटो : istock

विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2023 की थीम

हर वर्ष हेपेटाइटिस दिवस को मनाने के लिए एक अलग और खास थीम होती है। इस वर्ष विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2023 की थीम 'वी आर नॉट वेटिंग' (We're not waiting) है यानी हेपटाइटिस वायरस के गंभीर रूप लेने का इंतज़ार न करें, बल्कि समय पर बीमारी का उपचार करें।

हेपेटाइटिस के इलाज में देरी से पहले पीलिया और फिर लिवर सिरोसिस या लिवर कैंसर हो सकता है।

 

विज्ञापन
World Hepatitis Day 2023 Theme History Significance Symptoms And Treatment in Hindi
हेपेटाइटिस सी वैक्सीन - फोटो : फाइल फोटो
  • अपने रेजर, टूथब्रश और सुई को दूसरों से शेयर न करें।
  • ये सुनिश्चित करें कि टैटू बनवाते समय सुरक्षित उपकरणों का उपयोग हो रहा हो।
  • कान छेदते समय उपकरण इंफेक्शन फ्री हो।
  • एक बार इस्तेमाल हुई सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल न करें।
  • गर्भावस्था के दौरान मां डॉक्टर की सलाह से पूरा चेकअप कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed