{"_id":"62db95065be9b62f86449387","slug":"world-hepatitis-day-2022-symptoms-types-precautions-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Hepatitis Day 2023: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके प्रकार, लक्षण और कारण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Hepatitis Day 2023: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके प्रकार, लक्षण और कारण
World Hepatitis Day 2023: 28 जुलाई को हर साल दुनियाभर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की वजह लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है, ताकि हेपेटाइटिस की शिकायत से बचा जा सके। हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी है। लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जो खून में से टॉक्सिन्स को साफ करने के साथ ही भोजन पचाने की प्रक्रिया में मदद करता है। हालांकि हेपेटाइटिस होने पर संक्रमण के कारण लीवर में सूजन आ जाती है। इसके कारण लीवर पर असर पड़ता है। ये गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज भी आम मरीजों के लिए काफी महंगा होता है। ऐसे में हेपेटाइटिस होने के कारणों को जानकर बचाव के उपाय कर सकते हैं। वहीं हेपेटाइटिस के लक्षणों के बारे में भी जान लें ताकि समय रहते सही इलाज अपना सकें। चलिए जानते हैं क्या होता है हेपेटाइटिस, इसके प्रकार और लक्षण।
2 of 7
हेपेटाइटिस क्या है?
- फोटो : iStock
हेपेटाइटिस क्या है?
हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी है, जो संक्रमण के कारण होती है। इस बीमारी में लिवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस एक महामारी बनती जा रही है, जिसके कारण हर साल मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। हेपेटाइटिस के सभी प्रकारों को गंभीरता से लेना चाहिए। इस बीमारी को लेकर जागरूकता पैदा करके और जन्म के बाद शिशु को वैक्सीन देकर हेपेटाइटिस के खतरे से बचाया जा सकता है।
हेपेटाइटिस वायरस के आधार पर पांच तरह के होते हैं।
- फोटो : iStock
हेपेटाइटिस के प्रकार
हेपेटाइटिस वायरस के मुताबिक पांच प्रकार के होते हैं। इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी, ई शामिल है। पांचों प्रकार के हेपेटाइटिस खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेपेटाइटिस ए से हर साल लगभग 1.4 मिलियन लोग ग्रस्त हो रहे हैं।
गंभीरता के आधार पर भी हेपेटाइटिस को पहचाना जाता है। एक्यूट हेपेटाइटिस में अचानक लीवर में सूजन आती है, जिसके लक्षण 6 महीने तक रहते हैं। इलाज होने पर रोग धीरे धीरे ठीक होने लगता है। एक्यूट हेपेटाइटिस आमतौर पर एचएवी इंफेक्शन के कारण होता है। दूसरा क्रॉनिक हेपेटाइटिस है, जिसमें एचइवी इंफेक्शन रोगी के इम्यून सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करता है। लीवर कैंसर और लिवर की बीमारी के कारण ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
खून और संक्रमित इंजेक्शन से हेपेटाइटिस होता है
- फोटो : Pixabay
हेपेटाइटिस के कारण
वायरस इन्फेक्शन से होने वाली ये बीमारी कई कारणों से हो सकती है। हेपेटाइटिस ए दूषित खाने और दूषित पानी के सेवन से हो सकता है।
वहीं संक्रमित खून के ट्रांसफ्यूजन और सिमेन व दूसरे फ्लूइड के एक्सपोजर के कारण भी हेपेटाइटिस बी हो सकता है।
खून और संक्रमित इंजेक्शन के इस्तेमाल से हेपेटाइटिस सी की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
दवाइयों के साइट इफेक्ट से हेपेटाइटिस हो सकता है।
- फोटो : iStock
एचडीवी वायरस के कारण हेपेटाइटिस डी से ग्रसित हो सकते हैं। जो लोग पहले से एचबीवी वायरस से संक्रमित होते हैं, वह इस वायरस से भी संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि एचडीवी और एचबीवी दोनो ही वायरस के एक साथ एक ही रोगी में होने से स्थिति गंभीर हो जाती है।
हेपेटाइटिस ई एचईवी वायरस के कारण होता है। ज्यादातर देशों में विषाक्त पानी और खाने के कारण हेपेटाइटिस का यह वायरस फैला हुआ है।
इसके अलावा ज्यादा दवाइयों के सेवन से भी लिवर सेल्स में सूजन आने लगती है और हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
अधिक शराब का सेवन करने से हेपेटाइटिस का खतरा बढ़ता है। एल्कोहल हमारे लिवर को सीधे प्रभावित करती है और शरीर के दूसरे भागों में भी इसका सर्कुलेशन होने लगता है, जो खतरा बन सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।