फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल की धड़कने हो बेकाबू तो हो जाएं सतर्क, बन सकते हैं इस बड़ी बीमारी का शिकार

Sat, 29 Sep 2018 12:44 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
World Heart Day: Reasons what causes irregular heart beat called Arrhythmia
अगर बेवजह ही आपका दिल तेज या धीमी गति से धड़कने लगे तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।क्या आप जानते हैं दिल की अनियमित धड़कन को 'एरिथमिया' कहते हैं, जो किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।आमतौर पर दिल एक सामान्य गति से धड़कता है।लेकिन अगर आपकी धड़कने बिना किसी वजह के अक्सर अनियमित हो जाती है, तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
World Heart Day: Reasons what causes irregular heart beat called Arrhythmia
heart attack
अक्सर मेहनत करने, डरने या शरीर के अस्वस्थ रहने पर व्यक्ति की दिल की धड़कने अनियमित हो जाती हैं, लेकिन यदि इसके बढ़ने और घटने का कोई कारण आपको समझ नहीं आ रहा है, तो आपको अपने दिल पर ध्यान देने की जरूरत है। यह आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। दिल की अनियमित धड़कन को 'एरिथमिया' कहते हैं।
World Heart Day: Reasons what causes irregular heart beat called Arrhythmia
एरिथमिया होने पर आपके धड़कनों की चाल कभी सामान्य से ज्यादा बढ़ जाती है तो कभी सामान्य से धीमी हो जाती है। एरिथमिया तब होता है, जब दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाले विद्युत तरंगे ठीक से काम नहीं करते हैं। दिल की धड़कन अनियमित हो जाने पर, आपको सीने, गले अथवा गर्दन में दर्द महसूस हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day: Reasons what causes irregular heart beat called Arrhythmia
एरिथमिया चिंताजनक हो सकती है। अधिकतर मामलों में इनका संबंध तनाव और चिंता से होता है। इसके अलावा उत्तेजना बढ़ाने वाले तत्व, जिनमें कैफीन, निकोटीन और अल्कोहल की मात्रा होती है, का सेवन भी इसका कारण हो सकते हैं। गंभीर भावनात्मक अहसास के कारण ही दिल की धड़कन बढ़ने की संभावना अधिक होती है। तनाव, डर, चिंता आदि के कारण यह सबसे अधिक होता है। अगर आपने अपनी क्षमता से अधिक काम कर लिया है, तो इसके परिणामस्वरूप आपके दिल की गति बढ़ जाती है। इसके अलावा हार्मोन में बदलाव, मासिक धर्म के समय, गर्भावस्था के समय यह समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
World Heart Day: Reasons what causes irregular heart beat called Arrhythmia
गर्भावस्था के दौरान भी हृदय अतालता हो सकता है। अगर आपको नियमित रूप से ऐसी शिकायत हो, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको सांसों का उखड़ना, चक्कर आना, सीने में दर्द अथवा बेहोशी की शिकायत हो, तो आपको फौरन चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए।

गर्भावस्था के समय अगर ऐसा हो रहा है तो यह एनीमिया का लक्षण भी हो सकता है। थायरॉइड, निम्म रक्तचाप, एनीमिया, लो ब्लड शुगर, बुखार और निर्जलीकरण के कारण भी यह समस्या हो सकती है। कार्बोहाइड्रेट, वसायुक्त और अधिक शुगर वाले आहार का सेवन करने के कारण दिल की धड़कन बढ़ जाती है। अगर आपने ऐसे आहार का सेवन किया है, जिसमें नाइट्रेट या सोडियम की मात्रा अधिक है, तो यह भी दिल की धड़कन बढ़ा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed