फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friendship Day: अच्छी दोस्ती आपको मनोरोगों से बचाती है, दिल की बीमारी-स्ट्रोक का भी कम होता है खतरा

Sun, 06 Aug 2023 02:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Aug 2023 02:18 PM IST
विज्ञापन
world friendship day 2023, What are the health benefits of friendship in hindi
वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे 2023 - फोटो : Pixabay

आज वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे है, दोस्तों के साथ अपनी भावनाओं को शेयर करने, मित्रता के इजहार का खास दिन। अच्छी दोस्ती सिर्फ आपके सामाजिक ताने-बाने को ही नहीं मजबूत करती है, यह आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रखने में भी सहायक हो सकती है। शोधकर्ताओं ने कई अध्ययनों में इस बात पर जोर दिया है कि अकेले रहने वालों की तुलना में गहरी दोस्ती वाले लोग, अधिक स्वस्थ रहते हैं। अच्छी दोस्ती का शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत पर असर देखा गया है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पक्की और लंबी दोस्ती वाले लोग मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ होते हैं, ऐसे लोगों में स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं के खतरे को कम करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं।

world friendship day 2023, What are the health benefits of friendship in hindi
अच्छी दोस्ती से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

अच्छी दोस्ती का सेहत पर असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  मित्रता आपके स्वास्थ्य और कल्याण पर बड़ा प्रभाव डाल सकती है। इससे जीवन में संतोष बढ़ता है, भावनात्मक मजबूती मिलती है और आप अधिक खुश रहते हैं। संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छी दोस्ती क प्रभाव देखे गए हैं।  

world friendship day 2023, What are the health benefits of friendship in hindi
तनाव की समस्या से कैसे पाएं आराम - फोटो : istock

दोस्ती के क्या फायदे हैं?

अच्छे दोस्त आपके स्वास्थ्य और वेल-बीइंग के लिए बहुत आवश्यक हैं। अच्छे बुरे अनुभवों को साझा करने से मानसिक दबाव कम होता है, यह अकेलेपन की समस्या से बचाने में भी आपके लिए फायदेमंद है। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि जितनी गहरी आपकी दोस्ती होगी आपकी बेहतर सेहत के लिए यह उतना ही लाभकारी प्रभावों वाला हो सकता है। 

आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मित्र भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मजबूत सामाजिक संबंधों वाले वयस्कों में अवसाद, उच्च रक्तचाप और अस्वास्थ्यकर बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world friendship day 2023, What are the health benefits of friendship in hindi
अच्छी दोस्ती से होते हैं दीर्घायु - फोटो : istock

मित्रता आपको दीर्घायु भी बनाती है

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि जिन लोगों का सामाजिक संबंध अच्छा होता है उनमें मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम होने के साथ दिल की बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी कम होता है। ये सभी संपूर्ण शरीर के लिए हानिकारक स्थितियां हो सकती है, जो समय से पहले मृत्यु का कारण भी बनती हैं।

मसलन अगर आपकी दोस्ती मजबूत है तो इन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो सकता है, जो आपकी औसत आयु को बढ़ाने में भी मदद करती है। 

विज्ञापन
world friendship day 2023, What are the health benefits of friendship in hindi
अच्ची दोस्ती स्वास्थ्य कल्याण में आपके लिए लाभकारी - फोटो : istock

अच्छी दोस्ती से होने वाले इन फायदों के बारे में भी जानिए

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मजबूत दोस्ती का आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर देखा जाता है। आइए इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

  • आपकी खुशियों को बढ़ाता है और तनाव कम करता है।
  • आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में सुधार होता है। 
  • तलाक, गंभीर बीमारी, नौकरी छूटने या किसी प्रियजन की मृत्यु जैसे आघातों से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिल सकती है।
  • अत्यधिक शराब पीने या व्यायाम की कमी जैसी अस्वास्थ्यकर जीवनशैली की आदतों को बदलने या उनसे बचने में सहायक हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed