फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Safety Day: आहार विशेषज्ञ ने बताया- इम्युनिटी के लिए बहुत हानिकारक हैं ये चीजें, करें बचाव

Wed, 07 Jun 2023 08:50 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jun 2023 08:50 AM IST
विज्ञापन
World Food Safety Day know Foods That May Weaken Your Immune System why alcohol is bad for health
इम्युनिटी को नुकसान पहुंचानी वाली चीजें - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों के जोखिमों से बचाने में हमारी इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता की विशेष भूमिका होती है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है वह अधिक बीमार पड़ते हैं, संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी अधिक होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इम्युनिटी का बनना सतत प्रक्रिया है यानी कि इसके लिए आपको लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। इसमें पौष्टिक आहार की विशेष भूमिका होती है।



अगर आप स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करते हैं तो न सिर्फ ऊर्जावान रहते हैं साथ ही यह कई बीमारियों से बचाने में मदद करने के लिए हमारी इम्युनिटी को भी बूस्ट करता है। 

हालांकि आहार में अगर गड़बड़ी है या फिर आप कुछ ऐसी चीजें खा रहे हैं जिसे नुकसानदायक माना जाता है तो इससे आपकी इम्युनिटी भी कमजोर हो सकती है। स्वस्थ और स्वच्छ आहार के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

आइए लखनऊ स्थित आहार विशेषज्ञ प्रज्ञा तंवर से समझते हैं कि आखिर आहार की किन चीजों से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है?

World Food Safety Day know Foods That May Weaken Your Immune System why alcohol is bad for health
अधिक चीनी वाली चीजें नुकसानदायक - फोटो : istock

अधिक चीनी-मीठे पेय हो सकते हैं हानिकारक

यदि आपको मीठा खाना अधिक पसंद है तो यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। ज्यादा मीठी चीजें, मीठा पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स या फिर एडेड शुगर वाली चीजें शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। समय के साथ इससे प्रतिरक्षा प्रणाली में कमजोरी का भी जोखिम रहता है।

इसे समझने के लिए किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि फ्रुक्टोज (चीनी का तत्व) का अधिक सेवन आंत के माइक्रोबायोटा के लिए नुकसानदायक हो सकता है, साथ ही यह शरीर में इंफ्लामेशन के जोखिमों को भी बढ़ा देता है।  

World Food Safety Day know Foods That May Weaken Your Immune System why alcohol is bad for health
ज्यादा तली हुई चीजें हानिकारक - फोटो : istock

तले हुए खाद्य पदार्थ 
 

तले हुए खाद्य पदार्थ प्रतिरक्षा प्रणाली से लेकर संपूर्ण शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं। ज्यादा तली हुई चीजों में एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडेक्ट्स (एजीई) की अधिकता होती है, ये यौगिक स्वाभाविक उच्च तापमान पर चीजों को तलने से उत्पन्न होते हैं।

एक अन्य शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि जो लोग अक्सर फ्रेंच फ्राइज जैसी तली हुई चीजें खाते हैं उनमें डिप्रेशन की समस्या होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Food Safety Day know Foods That May Weaken Your Immune System why alcohol is bad for health
अधिक नमक वाली चीजें हानिकारक - फोटो : iStock

नमक की अधिकता भी नुकसानदायक

अगर आपके आहार में नमक या ऐसी चीजें हैं जिनमें नमक की मात्रा अधिक होती है, तो इससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव ब्लड प्रेशर बढ़ना है जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है।

अध्ययनकर्ता बताते हैं, अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ने लगता है जिससे इम्युनिटी को नुकसान पहुंचता है। स्वस्थ लोगों को दिन में 1500 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक न खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
World Food Safety Day know Foods That May Weaken Your Immune System why alcohol is bad for health
शराब से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

शराब शरीर का दुश्मन

शराब को वैज्ञानिक शरीर का दुश्मन मानते हैं। भले ही आप कम मात्रा में शराब का सेवन कर रहे हैं इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। यह आंतों-लिवर को नुकसान पहुंचाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार शराब आपकी आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए हानिकारक है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली की एंटीबॉडी बनाने की क्षमता को भी बाधित कर सकता है। लिवर की बीमारियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी इसे हानिकारक पाया गया है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed