फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Food Safety Day 2023: बेहतर सेहत के लिए स्वस्थ-सुरक्षित भोजन का करें सेवन, इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

Wed, 07 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
world food safety day 2023, Healthy and safe food is necessary for everyone know how to do it
स्वस्थ और पौष्टिक आहार जरूरी - फोटो : iStock

भोजन हमारी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। यह हमारे शरीर का ईंधन है जो जीवन शक्ति और कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है। शरीर के लिए भोजन जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक है इसकी पौष्टिकता और स्वच्छ तरीके से इसका सेवन। स्वस्थ और पौष्टिक आहार हमारे ऊर्जावान और बेहतर तरीक से काम करने में मदद करता है, हालांकि अगर दूषित, एक्सपायर्ड है या फिर भोजन के रखरखाव में कोई समस्या है तो इसके कारण कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम हो सकता है। 



खाद्य मानकों पर ध्यान आकर्षित करने, स्वस्थ और स्वच्छ आहार के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, ताकि हम जो खा रहे हैं वह सुरक्षित हो और हमें बीमार न करे। डॉक्टर्स बताते हैं, पेट की कई बीमारियों के लिए सीधे तौर पर आहार की गुणवत्ता इसके दूषित होने को ही प्रमुख कारण माना जा सकता है। हैजा, टाइफाइड, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी स्वास्थ्य समस्याएं इसका एक उदाहरण हैं। 

आइए जानते हैं कि स्वस्थ और सुरक्षित भोजन के लिए सभी लोगों को किन बातों पर विशेष ध्यान देते रहना चाहिए?

world food safety day 2023, Healthy and safe food is necessary for everyone know how to do it
स्वस्थ आहार का ही करें सेवन - फोटो : iStock

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में लखनऊ स्थित आहार विशेषज्ञ प्रज्ञा तंवर बताती हैं, अस्वास्थ्यकर और असुरक्षित खाद्य पदार्थ कई सारी बीमारियों का कारण बनते हैं, इन दिनों कई राज्यों में टाइफाइड के मामले बढ़ रहे हैं, यह भी इसी का उदाहरण है। इसके अलावा गर्मी के दिनों में भोजन के रखरखाव में होने वाली दिक्कतों के कारण फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ जाते हैं जो कुछ स्थितियों में गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं।

इसके लिए जरूरी है कि हम दैनिक जीवन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, ये स्वस्थ और सुरक्षित आहार को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

world food safety day 2023, Healthy and safe food is necessary for everyone know how to do it
हाथ धोने की बनाएं आदत - फोटो : iStock

खाने से पहले हाथों की स्वच्छता जरूरी

हैंड हाइजीन हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। जब बात भोजन के स्वच्छता की आती है तो यह और भी आवश्यक हो जाता है। अगर आप बिना हाथ धोए भोजन या कुछ भी खाते हैं तो हाथों में मौजूद बैक्टीरिया पेट में जा सकते हैं, जिससे दस्त और पाचन से संबंधित कई अन्य प्रकार की बीमारियों का जोखिम रहता है।

सुनिश्चित करें कि भोजन करने से पहले हाथों को  साबुन और पानी से  कम से कम 30 सेकंड तक धोएं। हाथों के अलावा जो सब्जियां-फल बाजार से लाते हैं उन्हें भी अच्छी तरह से धोकर ही सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
world food safety day 2023, Healthy and safe food is necessary for everyone know how to do it
भोजन को अच्छे से पकाएं - फोटो : istock

अधपकी चीजों से बनाएं दूरी

भोजन के सही पाचन के लिए जरूरी ही कि उसे अच्छी तरह से पकाया गया हो। भोजन को अच्छे से पकाने से बैक्टीरिया और अन्य रोगजनकों का जोखिम को हो जाता है। विशेषकर मांस-मछली आदि में इस बात का ध्यान रखें। अधपकी चीजें खाने से दस्त-पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कच्ची चीजों को पचाने के लिए आंतों को अधिक मेहनत करनी पड़ती है और ऐसे में शरीर को आहार  से पर्याप्त पोषक तत्व भी नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन
world food safety day 2023, Healthy and safe food is necessary for everyone know how to do it
फूड पॉइजिंग के जोखिम कारक - फोटो : istock

फूड पॉइजिंग से बचाव करें

फूड पॉइजिंग का मतलब है कि आपने जो भोजन किया है वह दूषित था और इसमें बैक्टीरिया हो सकती है। फूड प्वाइजनिंग एक प्रकार की खाद्य जनित बीमारी है, भोजन के रखरखाव में गड़बड़ी, बासी खाना खाने या भोजन पर मक्खियां आदि बैठने के कारण यह हो सकता है। इससे बचाव के लिए भोजन का रखरखाव ठीक से करें, भोजन तैयार करने और खाने से पहले हाथों को धोएं। हानिकारक जीवाणुओं को मारने के लिए भोजन को सुरक्षित और अच्छे तरीके से पकाएं।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed