आज यानी 4 फरवरी को पूरी दुनिया में विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है, जिसका मकसद इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कैंसर कई तरह के होते हैं। जैसे- लंग कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर आदि। हमें इन सब से बचकर रहने की काफी जरूरत है। अभी तक फेफड़ों के कैंसर को सबसे खतरनाक और आम माना जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम हो गया है। जी हां! चौंकिए मत लेकिन ये सच है। इसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को अलर्ट किया है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
{"_id":"601b93c38ebc3e4c6a41122a","slug":"world-cancer-day-2021-theme-world-health-organization-said-breast-cancer-is-most-dangerous","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cancer Day 2021: फेफड़ा नहीं अब ब्रेस्ट कैंसर है सबसे खतरनाक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को चेताया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Cancer Day 2021: फेफड़ा नहीं अब ब्रेस्ट कैंसर है सबसे खतरनाक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को चेताया
Thu, 04 Feb 2021 12:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विश्व कैंसर दिवस 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन?
- दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर अब सबसे आम बन चुका है। इससे पहले 20 साल से फेफड़ों का कैंसर सबसे आम था, लेकिन अब इसकी जगह पर ब्रेस्ट कैंसर पहले नंबर पर है और फेफड़े का कैंसर दूसरे स्थान पर। विश्व स्वास्थ्य संगठन के कैंसर विशेषज्ञ आन्द्रे इलबावी इस पर कहते हैं कि साल 2020 में ब्रेस्ट कैंसर के 23 लाख मामले सामने आए और ये कुल मामलों के 12 फीसदी है। महिलाओं में होने वाले कैंसर में सबसे ज्यादा मामले ब्रेस्ट कैंसर के हैं। ये पूरी दुनिया के लिए बेहद चिंता की बात है और इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को चेताया है।
विश्व कैंसर दिवस 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
महिलाओं को है खतरा
- ब्रेस्ट कैंसर का खतरा महिलाओं को है और ये कैंसर उनका मोटापा बढ़ाता है। कैंसर विशेषज्ञ आन्द्रे इलबावी कहते हैं कि, 'महिलाओं में मोटापा होना ब्रेस्ट कैंसर का सबसे कॉमन यानी आम रिस्क फैक्टर है। कैंसर के मामले बढ़ाने में इसका एक बड़ा रोल है। भले ही विश्व में लोगों की औसत उम्र बढ़ी रही है, लेकिन कैंसर के मामले भी उतने ही बढ़ रहे हैं। साल 2020 में लगभग कैंसर के 2 करोड़ नए मामले सामने आए थे और साल 2040 तक ये आंकड़ा 3 करोड़ तक पहुंच सकता है।' आन्द्रे के अनुसार, कोरोना महामारी ने कैंसर के मरीजों पर बुरा असर छोड़ा है, जिसकी वजह से कैंसर के मरीजों का इलाज और जांच बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ऐसे पहचान सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर को
- किसी भी रोग के लक्षण क्या हैं, ये हमें जरूर पता होना चाहिए। जैसे- ब्रेस्ट कैंसर होने पर ब्रेस्ट में गांठ बनने लगती है और पानी भी निकलने लगता है। इसके अलावा बगल में सूजन आने लगती है या फिर गांठ बनने लगती है। वहीं, अगर ब्रेस्ट के आकार में बदलाव हो रहा है तो ये भी ब्रेस्ट कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि 20 साल से अपने ब्रेस्ट की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस 2021 प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ऐसे कर सकते हैं बचाव
- बेस्ट कैंसर को लेकर इसलिए भी सतर्क होने की जरूरत है, क्योंकि दुनियाभर में इसके मामले बाकी कैंसर की तुलना में काफी ज्यादा है। इसलिए इससे बचाव करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर आपको इस कैंसर से बचना है तो आपको धूम्रपान, अल्कोहल का सेवन और हार्मोन थेरेपी से खुद को दूर रखना चाहिए। इसके अलावा बढ़ता हुआ मोटापा, बच्चे को ब्रेस्टफीड न कराना और व्यायाम न करना ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए इन चीजों को हमेशा करते रहना चाहिए।