{"_id":"69cb808c601d7451a10dacee","slug":"world-autism-awareness-day-2026-know-its-significance-and-theme-2026-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Autism Awareness Day: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Autism Awareness Day: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास
Thu, 02 Apr 2026 08:42 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:42 AM IST
सार
World Autism Awareness Day 2026: आज के समय में भी लोगों को ऑटिज्म के बारे में सही जानकारी नहीं है। इसी के चलते विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यहां हम आपको इस बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
World Autism Awareness Day 2026: बहुत से लोग आज के समय में भी ऑटिज्म को केवल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मानते हैं, जबकि ये एक न्यूरोडेवेलपमेंटल डिसऑर्डर है। इसके कारण बच्चे और वयस्क अलग तरीके से सोचते, सीखते और बातचीत करते हैं। सही जानकारी की कमी से समाज में ऑटिज्म को लेकर भ्रांतियां और गलतफहमियां बनी रहती हैं।
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
कब मनाया जाता है विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस?
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में नीली रोशनी, कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि ऑटिज्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और समर्थन बढ़ सके।
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में नीली रोशनी, कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि ऑटिज्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और समर्थन बढ़ सके।
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
- फोटो : Adobe stock
पहली बार कब मनाया गया विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस ?
इसके इतिहास की बात करें तो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिन को मनाने का एलान किया गया था। जिसके बाद विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पहली बार 2 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य दुनियाभर में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े लोगों को समर्थन देना है।
इसके इतिहास की बात करें तो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिन को मनाने का एलान किया गया था। जिसके बाद विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पहली बार 2 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य दुनियाभर में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े लोगों को समर्थन देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
- फोटो : Freepik
क्या है इस साल की थीम?
हर साल इस दिन की थीम अलग-अलग होती है। बात करें 2026 की तो विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2026 का आयोजन "ऑटिज़्म और मानवता - हर जीवन का मूल्य है" विषय के तहत किया जा रहा है, जो हमारे साझा मानवीय भविष्य के हिस्से के रूप में सभी ऑटिस्टिक व्यक्तियों की गरिमा को सभी के सामने लाने का काम करती है।
हर साल इस दिन की थीम अलग-अलग होती है। बात करें 2026 की तो विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2026 का आयोजन "ऑटिज़्म और मानवता - हर जीवन का मूल्य है" विषय के तहत किया जा रहा है, जो हमारे साझा मानवीय भविष्य के हिस्से के रूप में सभी ऑटिस्टिक व्यक्तियों की गरिमा को सभी के सामने लाने का काम करती है।
विज्ञापन
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
- फोटो : अमर उजाला
क्या होते है ऑटिज्म के लक्षण?
ऑटिज्म के सामान्य लक्षणों में बातचीत में देरी, दूसरों के भावों को समझने में कठिनाई, बार-बार दोहराए जाने वाले व्यवहार और सामाजिक बातचीत में रुचि की कमी शामिल हैं। बच्चों में आंखों से संपर्क कम होना, किसी चीज़ पर अत्यधिक ध्यान देना और सामान्य गतिविधियों में असामान्य प्रतिक्रियाएँं दिख सकती हैं।