World Arthritis Day 2022: भारत में साल दर साल आर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द और सूजन की गंभीर समस्या लोगों में बढ़ रही है। आर्थराइटिस को गठिया भी कहते हैं। यह रोग सामान्य तौर पर उम्र बढ़ने के साथ शरीर को प्रभावित करता है। हालांकि कम उम्र के लोगों को भी अब आर्थराइटिस की समस्या होने लगी है। आर्थराइटिस की इसी समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व आर्थराइटिस दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आर्थराइटिस के खतरे को कम करने के लिए खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। कम उम्र में जोड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं और आर्थराइटिस के जोखिम को कम करना चाहते हैं तो कुछ आहार का सेवन कर सकते हैं। यह रहे आर्थराइटिस से बचाव के लिए पोषण युक्त आहार।
Health Tips: आर्थराइटिस से बचाव के लिए इन चीजों का करें सेवन, जानें क्या खाएं और क्या नहीं
गठिया में फायदेमंद खाद्य सामग्री
सेब का सेवन
आर्थराइटिस के जोखिम को कम करने के लिए सेब का सेवन फायदेमंद है। सेब में टैनिन नामक का फेनोलिक यौगिक पाया जाता है जो गठिया की शिकायत को दूर करने में असरदार है।
विटामिन सी युक्त फल
विटामिन सी युक्त फलों का सेवन भी गठिया की समस्या में फायदेमंद है। अर्थराइटिस की शिकायत होने पर रोगी मौसमी, संतरा, कीवी, नींबू, बैरीज, जामुन आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि मरीज के लिए विटामिन सी युक्त फलों के सेवन का एक सही समय है। सुबह या शाम में ये फल न खाएं, अन्यथा दर्द बढ़ जाता है। दिन के समय ही फल का सेवन करें।
गठिया में फायदेमंद सब्जियां
आर्थराइटिस के मरीज के लिए कुछ सब्जियों का सेवन लाभकारी है। लहसुन, अदरक, ब्रोकली, पालक, टमाटर और कद्दू गठिया रोग में फायदेमंद होता है।
मछली
जोड़ो के दर्द, गठिया की शिकायत होने पर रोगी को मछली का सेवन करना चाहिए। ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त मछली में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है जो सूजन को कम करने में मदद करती है।
गठिया के मरीज न खाएं ये चीजें
ठंडा
अत्यधिक ठंडा खाद्य पदार्थ या ठंडे पानी के सेवन से परहेज करें।
मैदा
मैदा युक्त चीजें, जैसे बिस्किट, स्नैक्स और चिप्स आदि गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। मैदा फैट बढ़ाता है और गैस की समस्या करता है।
कैफीन
कैफीन का अधिक सेवन भी आर्थराइटिस में नुकसानदायक है।
तैलीय भोजन
घी या तेल से बने व्यंजन और अधिक तला भुना भोजन गठिया रोगियों में दर्द को बढ़ा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें :
Health Tips: किसी को भी हो सकता है आर्थराइटिस, ऐसी गड़बड़ आदतें समय से पहले बढ़ा देती हैं खतरा, रहें सावधान