फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा सेक्शुअल पार्टनर होने पर महिलाओं को कैंसर का जोखिम दोगुना: स्टडी

Fri, 14 Feb 2020 02:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 14 Feb 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Women who have had 10 or more sexual partners face DOUBLE the risk of cancer
breast cancer - फोटो : pixabay

बुढ़ापे में कैंसर का जोखिम सबसे ज्यादा रहता है। शोधकर्ताओं ने पहली बार कैंसर और सेक्शुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (एसटीआई) के बीच सह-संबंध निकाला है, जिसमें बताया गया है कि अगर किसी महिला के दस और उससे ज्यादा सेक्शुअल पार्टनर रहते हैं तो कैंसर का जोखिम दोगुना बढ़ जाता है। जबकि पुरुषों में इसका जोखिम दो तिहाई बढ़ जाता है। गौरतलब है कि कैंसर दुनियाभर में सबसे ज्यादा खतरनाक और जानलेवा बीमारी बनकर उभरी है। अगर सही वक्त पर कैंसर का इलाज नहीं हुआ तो यह बीमारी प्राणघातक बन जाती है।



 

Women who have had 10 or more sexual partners face DOUBLE the risk of cancer
partner sleep

यह पहली बार है जब शोधकर्ताओं ने यौन संबंधों और कैंसर जैसी घातक बीमारी के बीच संबंध खोजा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ज्यादा पार्टनर के संपर्क में आने से कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्यादा लोगों के साथ यौन संबंध बनाने, ज्यादा शराब और धूम्रपान का सेवन करने से कैंसर हो सकता है।


 
Women who have had 10 or more sexual partners face DOUBLE the risk of cancer
breast cancer - फोटो : pixabay

हालांकि, इस अध्ययन का यह कतई मतलब नहीं है कि शारीरिक संंबंध बनाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है। अध्ययन साफ कहता है कि शारीरिक संबंध मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी है। लेकिन इसमें इतना जरूर कहा गया है कि जिन महिलाओं व पुरुषों के दस या इससे ज्यादा लोगों से संबंध होते हैं उनमें कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Women who have had 10 or more sexual partners face DOUBLE the risk of cancer
कैंसर

यह अध्ययन कैम्ब्रिज के एंग्लिया रस्किन विश्वविद्यालय ने किया है। इस अध्ययन के लिए छह हजार पुरुषों और महिलाओं का डाटा एकत्रित किया गया। इन सभी लोगों की उम्र पचास साल के आसपास थी। शोध में देखा गया कि जिन पुरुषों के दस प्रेमिका रही उनको एक प्रेमिका वालों के मुकाबले कैंसर का जोखिम 69 फीसदी ज्यादा था। इसी तरह जिन महिलाओं के दस लोगों से संबंध रहने उनको कैंसर की बीमारी का जोखिम 91 फीसदी ज्यादा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed