फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गे और बाइसेक्शुअल लोगों को ज्यादा रहता है स्किन कैंसर का जोखिम: स्टडी

Thu, 13 Feb 2020 04:14 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 13 Feb 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Gay and bisexual men are more likely to get skin cancer, a new study
skin cancer

एक नए अध्ययन में स्किन कैंसर को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। अध्ययन में बताया गया है कि गे और बाइसेक्शुअल लोगों को त्वचा के कैंसर का जोखिम ज्यादा रहता है। यह अध्ययन जामा (JAMA) त्वचा विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस स्टडी को बोस्टन के ब्रिघम और महिला अस्पताल ने किया है। आइए जानते हैं क्या कहता है यह अध्ययन...




 

Gay and bisexual men are more likely to get skin cancer, a new study
skin cancer

यह अध्ययन कहता है कि हेट्रोसेक्शुअल महिला और पुरुषों के मुकाबले गे और बाइसेक्शुअल पुरुष और महिलाओं को त्वचा कैंसर का जोखिम ज्यादा रहता है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने मोबाइल फोन के जरिए डेटा इकट्ठा किया। स्टडी के लिए शोधकर्ताओं ने साल 2014 से हर साल चार लाख पचार हजार लोगों के फोन इंटरव्यू लिए और उस आधार पर डेटा इकट्ठा किया तब जाकर इस निष्कर्ष पर पहुंचे।

Gay and bisexual men are more likely to get skin cancer, a new study
cancer - फोटो : सोशल मीडिया

शोधकर्ताओं का कहना है कि गे पुरुषों में स्किन कैंसर का जोखिम 8.1 फीसदी जबकि बाइसेक्शुअल पुरुषों में यह 8.4 फीसदी ज्यादा रहता है। वहीं, हेट्रोसेक्शुअल पुरुषों में स्किन कैंसर का यह जोखिम गे के मुकाबले 6.7 फीसदी और हेट्रोसेक्शुअल महिलाओं में लेस्बियन महिलाओं की तुलना में 6.6 फीसदी ज्यादा रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gay and bisexual men are more likely to get skin cancer, a new study
breast cancer - फोटो : pixabay

वहीं, गे और बाइसेक्शुअल महिलाओं में यह जोखिम 5.9 फीसदी और 4.7 फीसदी रहता है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने लोगों से पहले उनकी सेक्शुअल ऑरेंटेशन और जेंडर पहचान पूछी और उसके बाद डेटा इकट्ठा किया और जिसके निष्कर्षों में यह बात पता चली कि सामान्य के मुकाबले गे और बाइसेक्शुअल पुरुष और महिलाओं को स्किन कैंसर का जोखिम ज्यादा रहता है।

विज्ञापन
Gay and bisexual men are more likely to get skin cancer, a new study
cancer - फोटो : pixa

स्किन कैंसर की समस्या तेजी से लोगों में बढ़ती जा रही है। त्वचा की कोशिकाएं जब असामान्य रूप से विकसित होने लगे तो स्किन कैंसर होता है। शरीर के जिस हिस्से पर सूर्य की किरणें सीधा पड़ती हैं उस त्वचा पर स्किन कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। स्किन कैंसर होने से गर्दन, माथे, गाल और आंखों के आसपास जलन होने लगती है। इसके अलावा स्किन पर कई हफ्तों तक धब्बे पड़े रहते हैं। साथ ही स्किन में बदलाव भी होने लगता है। धूप में रहने पर खुजली भी होने लगती है। ये सारे लक्षण स्किन कैंसर के हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed