फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीस के बाद कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को इन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए

Sun, 21 Jul 2019 01:43 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 21 Jul 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
women should eat these food for calcium intake
healthy food

तीस वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को शरीर को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक पदार्थों का सेवन करना चाहिए। सही पोषण की कमी की वजह से उनमें हड्डियों से जुड़ी अनेक परेशानियां घेर लेती हैं। इसका कारण है कैल्शियम की कमी। अगर आपको भी शरीर में हाथों पैरों में दर्द, नाखूनों का टूटना या दांतों में दर्द होता है तो अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर आहार को शामिल करें। इन आहार को खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मिलेगी मदद।

 

women should eat these food for calcium intake
ase

अनाज और दालें
अपने शरीर को फिट रखने के चक्कर में बहुत- सी महिलाएं पोषक पदार्थों से समझौता कर लेती हैं। लेकिन ये आदत आपके लिए भारी पड़ सकती है। अपने आहार में कैल्शियम से भरपूर दाल और अनाजों का सेवन जरूर करें। अनाज में भी गेंहू, बाजरा, रागी और दालों में सोयाबीन, चने को जरूर शामिल करें।

 

women should eat these food for calcium intake
डिजाइन पिक्चर

दूध से बने आहार को करें शामिल
दूध के साथ ही दूध से बने खाद्य पदार्थों को भी अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। दही, पनीर चीज, घी का सेवन करना लाभदायक है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
women should eat these food for calcium intake
Dry Fruits

सूखे मेवे
काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इन सब से मोटापा नहीं बढ़ाता बल्कि शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।

 

विज्ञापन
women should eat these food for calcium intake
vegetables

सब्जियां और फल 

खाने में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम की पूर्ति के लिए हरी सब्जी जैसे पालक, गोभी, हरा धनिया खाना चाहिए। फलों में संतरा, अन्नास, केला, शहतूत, खजूर में कैल्शियम की मात्रा का स्तर अच्छा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed