Medically Reviewed by Dr. Sadhna Raj
डॉ साधना राज
स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस
अनुभव- 16 वर्ष
महिलाओं की शारीरिक संरचना बहुत अलग होती है। यदि वे शरीर पर ध्यान नहीं दें तो उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। मासिक धर्म, गर्भावस्था के अलावा भी कई सारे शारीरिक परिवर्तन महिलाओं के शरीर में होते रहते हैं। इन बदलावों को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए जबकि महिलाएं इन पर ध्यान ही नहीं देती हैं। ऐसे में अगली स्लाइड्स में बताए गए कोई भी लक्षण यदि आपको दिखाई पड़ते हैं तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें अन्यथा बढ़ती उम्र के साथ आपको बड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
2 of 8
चिकित्सक को एकबार जरूर दिखाना चाहिए
- फोटो : Social media
ब्रेस्ट में गांठ
यदि सोते वक्त आपको सीने में कोई सूजन या दर्द होने लगता है या एकदम उठने-बैठने में कुछ भारी सा महसूस होता है तो आपको अपने चिकित्सक को एकबार जरूर दिखाना चाहिए क्योंकि बार-बार इस तरह की समस्या होना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आपको घबराना नहीं है बस एकबार चेकअप कराना है क्योंकि हर बार गांठ कैंसर के कारण नहीं होती है पर हार्मोनल परिवर्तनों एवं किसी तरह के संक्रमण के कारण ऐसा हो सकता है इसलिए लापरवाही न बरतें।
3 of 8
स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगे
- फोटो : social media
हार्मोनल परिवर्तन
महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन होना बहुत सामान्य है। ऐसे में यदि आपको अचानक से चेहरे पर बहुत अधिक मुंहासे निकलने लगे हों, वजन घटने या बढ़ने लगे, अनचाही जगह पर बाल उगने लगें या फिर स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगे तो ऐसे में चिकित्सक को जरूर दिखाएं क्योंकि लंबे समय तक हार्मोन्स का असंतुलित रहना महिलाओं की सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।
4 of 8
डिस्चार्ज का असामान्य होना ठीक नहीं है
- फोटो : सोशल मीडिया
वैजाइनल इंफेक्शन
महिलाओं की योनि से डिस्चार्ज होना बहुत सामान्य प्रक्रिया है लेकिन इस डिस्चार्ज का असामान्य होना ठीक नहीं है। वैसे तो पूरे महीने डिस्चार्ज एक सा नहीं होता है लेकिन यदि डिस्चार्ज का रंग सफेद से पीला, ग्रे, भूरा या हरा होने लगे और उससे अजीब तरह की बदबू आने लगे तो इस बात की संभावना है कि वैजाइना में हानिकारक जीवाणु पनप रहे हैं इसलिए चिकित्सक से इस समस्या को अवश्य साझा करें।
5 of 8
ओवरी में गांठ की वजह से भी हो रहा है
- फोटो : सोशल मीडिया
असहनीय दर्द
मासिक धर्म के दौरान पेट के निचले हिस्से में यदि आपको असहनीय दर्द होता है तो यह सामान्य नहीं है क्योंकि बिल्कुल संभव है कि यह तेज और अचानक उभरा दर्द पीसीओडी यानी ओवरी में गांठ की वजह से भी हो रहा है। जो कि आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।