फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों जरूरी है आपकी सेहत के लिए विटामिन C?

Tue, 11 Feb 2020 08:24 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 Feb 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
why vitamin c is essential for our health
vitamin d - फोटो : social media

विटामिन सी, शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। लेकिन इसके साथ ही यह बात भी सच है कि बहुत से लोग इस विटामिन की कमी की समस्या से जूझ रहे होते हैं। यह एक ऐसा विटामिन है जिसकी हमारे शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है और जो पानी में घुलनशील विटामिन है। यह एक ऐसा विटामिन है जिसे हमारा शरीर खुद नहीं बनाता है और इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें इस विटामिन को खाद्य पदार्थों के जरिए लेना होता है। विटामिन सी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है और शरीर को कई बीमारियों के जोखिम से बचाता है।  आइए जानते हैं विटामिन सी के स्वास्थ्य लाभ...



 

why vitamin c is essential for our health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विटामिन सी आमतौर पर फलों और सब्जियों में पाया जाता है। ये ही वजह है कि इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आपको फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना होता है। पालक, केल, स्ट्रॉबेरी, नारंगी, नींबू, कीवी और अन्य फलों और सब्जियों में विटामिन सी पाया जाता है।

 

why vitamin c is essential for our health
joint pain

विटामिन सी हमारे शरीर के घावों को जल्दी भरता है और संयोजी ऊतकों का निर्माण करता है।  अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाती है तो मसूड़ों की समस्याओं से लेकर मसूड़ों में खून आना, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता होना, हड्डियों और जोड़ों में दर्द से लेकर त्वचा के रूखेपन सहित कई समस्याएं होने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why vitamin c is essential for our health
हाइपरटेंशन

विटामिन सी किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। विटामिन सी बीपी की समस्या को दूर करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तो आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। इसी तरह अगर विटामिन सी की शरीर में कमी होती है तो आपको बहुत जल्द ही संक्रमण हो जाता है।

विज्ञापन
why vitamin c is essential for our health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विटामिन सी आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। विटामिन सी दांतों की बीमारियों को दूर करता है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो गई तो आपको आंखों और दांतों से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। विटामिन सी शरीर के ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखता है और आपको डायबिटीज की बीमारी से बचाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed