ऑफिस में अक्सर देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में जब एसी बहुत कम तापमान पर चल रही होती है तो बहुत सी महिलाएं ठंड से परेशान होकर स्टोल वगैरह पास रखती है। लेकिन कभी आपने जानने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों होता है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बारे में रोचक तथ्यों के बारें पता चला है। तो आइए जानते है क्या कहता है शोध।
गर्मी के महीने जब भी ऑफिस में बहुत कम तापमान में एसी चलती है तो सबसे ज्यादा ठंड महिलाओं को लगती है। इस बारे में शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाएं ज्यादा तापमान में अच्छा परफार्म करती हैं। जबकि पुरुष कम तापमान में बेहतर परफार्मेंस देते हैं।
शोध में करीब 500 लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें 24 ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुप से 61 से 91 डिग्री फारेनहाइट पर कई सवाल किए गए। अंत में यहीं परिणाम निकला कि महिलाओं नें ज्यादा तापमान पर बढ़िया परफार्म किया। शोध से यह बात निकल कर आई है कि ठंड से महिलाओं की प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ता है।
महिलाओं को ज्यादा ठंड लगने का कारण उनके शरीर की संरचना होती है। महिलाओं में मेटाबॉलिक रेट कम होता है और उनका शरीर कम हीट रिलीज करता है इसलिए उनके शरीर में गर्माहट कम होती है। आश्चर्य की बात यह है कि महिलाओं के इतना ज्यादा काम करने के बावजूद ऑफिस के एसी का तापमान पुरुषों के अनुसार सेट होता है।
महिलाओं के लिए उचित तापमान 77 डिग्री फॉरेनहाइट यानी 25 डिग्री सेल्सियस तापमान होता है। वहीं पुरुषों के लिए 72 डिग्री फॉरेनहाइट यानी कि 22 डिग्री सेल्सियस सही होता है।