फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स का खजाना है ये सब्जी, कैंसर जैसी बीमारियों से दे सकती है सुरक्षा

Sat, 24 May 2025 09:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 May 2025 09:37 PM IST
सार

100 ग्राम ब्रोकली से हमारे रोजाना के विटामिन-सी की 91 फीसदी और विटामिन के की 77 फीसदी पूर्ति की जा सकती है। आइए जानते हैं कि ब्रोकली को आहार का हिस्सा बनाना हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है?

विज्ञापन
why is broccoli healthy for you know broccoli nutritional value and health benefits
आहार में करें सुधार - फोटो : istock

ब्रोकली जिसे अक्सर हरी गोभी के नाम से भी जाना जाता है, ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी है। ये विटामिन, खनिज, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। फिटनेस फ्रीक लोगों की पसंद ब्रोकली के सेवन से शरीर को आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।



आहार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो यह हड्डियों से लेकर हार्ट  और आंखों से लेकर मस्तिष्क तक के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है।

ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर से लड़ने वाले एंजाइम्स को सक्रिय करता है। सल्फोराफेन स्तन, प्रोस्टेट, कोलन और फेफड़ों के कैंसर से लड़ने में प्रभावी हो सकता है। इसी तरह इसमें इसमें इंडोल-3-कारबिनोल भी होता है, जो हार्मोन-संबंधित कैंसर जैसे ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है।

आइए जानते हैं कि ब्रोकली को आहार का हिस्सा बनाना हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है?

why is broccoli healthy for you know broccoli nutritional value and health benefits
ब्रोकली खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

पोषक तत्वों का खजाना है ये सब्जी

करीब 100 ग्राम ब्रोकली से हमारे रोजाना के विटामिन-सी की 91 फीसदी और विटामिन के की 77 फीसदी पूर्ति की जा सकती है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक रखने और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं विटामिन-के, रक्त के थक्के जमने और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है।

इसमें  फोलेट (विटामिन बी9) भी पाया जाता है जो गर्भवती लोगों में सामान्य ऊतकों की वृद्धि और कोशिका के कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका सेवन कई प्रकार से हमारे लिए फायदेमंद है।

why is broccoli healthy for you know broccoli nutritional value and health benefits
पाचन तंत्र को कैसे ठीक रखें? - फोटो : Freepik.com

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर होता है, जो आंतों को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है।

  • एक अध्ययन  में पाया गया कि ब्रोकली खाने से आंतों में गुड बैक्टीरिया (गट माइक्रोबायोम) का संतुलन बेहतर होता है, जिससे पाचन स्वास्थ्य ठीक रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
why is broccoli healthy for you know broccoli nutritional value and health benefits
कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? - फोटो : Adobe Stock

कोलेस्ट्रॉल-हृदय के लिए लाभकारी

ब्रोकली हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, असल में यह हृदय रोग के जोखिम मार्करों को कम करने में सहायक है।

  • एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग ब्रोकली का सेवन करते हैं, उनमें एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम होता है, ये दोनों कई प्रकार के हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक हैं।
  • इसके अलावा ब्रोकली, शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने में भी मदद करती है जिससे हृदय की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
विज्ञापन
why is broccoli healthy for you know broccoli nutritional value and health benefits
ब्रोकली के लाभ - फोटो : Freepik.com

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

ब्रोकली में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करती है। यह सर्दी-जुकाम, संक्रमण और अन्य बीमारियों से शरीर को लड़ने में मदद करता है।

  • इसके अलावा ब्रोकली में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे यौगिक भी होते हैं, जो मोतियाबिंद और उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन से बचाव करते हैं।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed