फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आप भी रात में भोजन के बाद खाते हैं आइसक्रीम? इस एक आदत के हो सकते हैं कई नुकसान

Sat, 15 Jul 2023 07:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jul 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
why ice cream is bad for you know its side effects on health, ice cream causes weight gain
आइसक्रीम से होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें आइसक्रीम खाना बहुत पसंद है? पर क्या कभी सोचा कि यह आदत शरीर के फायदेमंद है या हानिकारक? 



रात में भोजन के बाद आइसक्रीम खाना कई लोगों को पसंद होता है। यह न सिर्फ आपको बेहतर स्वाद देता है साथ ही मूड को भी बेहतर करने में सहायक हो सकता है। पर अगर आप अक्सर या रोजाना ऐसा करते हैं तो इसके सेहत पर कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

कई अध्ययनों में यह माना जाता रहा है कि आइसक्रीम खाने से वजन बढ़ता है पर क्या आप जानते है कि इसके संभावित दुष्प्रभावों में आपको हृदय रोगों का भी खतरा हो सकता है। इससे हमारे आंतों के माइक्रोबायोम पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो अगर आप भी अक्सर आइसक्रीम का आनंद लेना पसंद करते हैं तो इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जान लेना आवश्यक है।

why ice cream is bad for you know its side effects on health, ice cream causes weight gain
आइसक्रीम में कैलोरी की मात्रा होती है अधिक - फोटो : Pixabay

आइसक्रीम हो सकते हैं हानिकारक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आइसक्रीम खाने के कई नकारात्मक पहलू हो सकते हैं पर इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव आपकी नींद को खराब करने से संबंधित माना जाता है। खासकर यदि आप सोने से पहले  इसका आनंद लेते हैं, तो इससे आपके नींद बाधित होने का जोखिम बढ़ सकता है। आइसक्रीम जैसी चीजें जिनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है वह नींद की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली हो सकती है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो आहार अधिक मात्रा में कैलोरी (विशेष रूप से ऐडेड शुगर) से भरपूर होते हैं उनसे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

why ice cream is bad for you know its side effects on health, ice cream causes weight gain
दांतों की समस्या - फोटो : Pixabay

दांतों की बढ़ सकती हैं समस्याएं

यदि आप रात के समय आइसक्रीम खाने के बाद अपने दांतों को ब्रश नहीं कर रहे हैं  तो इसमें मौजूद चीनी रातभर मुंह में मौजूद रह सकती है जो दांतों में कैविटी विकसित होने के खतरे को बढ़ा देती है। कॉलेज ऑफ ऑस्टियोपैथिक मेडिसिन स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन में प्रोफेसर जैक हिर्शफेल्ड कहती हैं, ज्यादातर लोग रात में ब्रश नहीं करते हैं, ऐसे में अगर आइसक्रीम खाने से इसके तत्व शेष बचे रह जाते हैं तो यह आपके मौखिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why ice cream is bad for you know its side effects on health, ice cream causes weight gain
आइसक्रीम से बढ़ सकता है वजन - फोटो : iStock

वजन बढ़ने का रहता है जोखिम

आइसक्रीम में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ाने का कारक है। आइसक्रीम में ऐडेड शुगर की मात्रा भी होती है जिससे यह जोखिम और भी बढ़ जाता है। यदि आप पहले से ही बढ़े हुए वजन के शिकार हैं तो इस आदत से दूरी बना लेना या इसके सेवन को कम कर देना बेहतर है।

विज्ञापन
why ice cream is bad for you know its side effects on health, ice cream causes weight gain
फैटी लिवर की समस्या का जोखिम - फोटो : iStock

यह लिवर के लिए भी ठीक नहीं

आइसक्रीम को फ्रुक्टोज से मीठा किया जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रतिदिन फ्रुक्टोज वाली चीजें खाने से नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। यह लिवर की बढ़ती हुई समस्या है जिसका अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो इसके कारण लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा भी हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed