फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: आप भी तो नहीं खाते हैं बहुत ज्यादा मक्खन? सावधान- जानलेवा हो सकते हैं दुष्प्रभाव

Mon, 05 Feb 2024 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Feb 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
why butter is unhealthy for you excess butter consumption side effects in india
अधिक मात्रा में मक्खन खाने के नुकसान - फोटो : pixa

फूड ब्लॉग्स में आपने भी खाने की चीजों में भर-भर के मक्खन का इस्तेमाल होते देखा होगा। दिखने में तो ये निश्चित ही बेहद लजीज लगता है पर क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए इसके कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी बहुत अधिक मात्रा में बटर खाते हैं तो सावधान हो जाइए, इससे आप बीमार, बहुत बीमार हो सकते हैं। इतना ही नहीं लंबे समय तक बहुत अधिक मात्रा में बटर खाने की आदत जानलेवा दुष्प्रभावों वाली भी हो सकती है।



मक्खन वैसे तो डेयरी उत्पाद है पर इसमें वसा की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर आप घर पर तैयार बटर का संयमित मात्रा में सेवन करते हैं तो ये सेहत के लिए फायदेमंद है, पर इसकी भी अधिकता के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। 

why butter is unhealthy for you excess butter consumption side effects in india
आंखों की समस्याएं कैसे दूर होंगी - फोटो : Istock

मक्खन सिर्फ नुकसानदायक ही नहीं

घर पर दूध से निकाले गए बटर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह एक पोषक तत्व है जो आंखों की सेहत के लिए आवश्यक है और आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है। बीटा-कैरोटीन, आंखों को स्वस्थ रखने और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसे रोगों का खतरा भी कम हो सकता है। 

इसके अलावा मक्खन सहित लगभग सभी डेयरी उत्पादों में कैल्शियम, कॉपर, जिंक, सेलेनियम और मैंगनीज पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ाने और इससे संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने में आपके लिए लाभकारी है।

why butter is unhealthy for you excess butter consumption side effects in india
अधिक मात्रा में मटर खाने के नुकसान - फोटो : istock

अधिक मात्रा में बटर हो सकता है नुकसानदायक

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, बाजार में मिलने वाले बटर में सोडियम की मात्रा हो सकती है, साथ ही इसमें फैट की भी अधिकता होती है, ऐसे में इसके अधिक सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने का खतरा हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल की अधिकता रक्त में गाढ़ापन बढ़ाने के साथ हृदय स्वास्थ्य के लिए समस्याकारक हो सकती है।

मक्खन में मौजूद वसा के अधिक सेवन से शरीर का वजन बढ़ने का भी जोखिम रहता है। डाइटिशियन कहते हैं मक्खन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, पर इसके अधिक मात्रा में सेवन करने से मोटापा, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why butter is unhealthy for you excess butter consumption side effects in india
हृदय रोगों का बढ़ता खतरा और बचाव - फोटो : istock

हृदय की सेहत पर हो सकता है नकारात्मक असर

मक्खन में अधिक मात्रा में संतृप्त वसा होती है। बाजार में बिकने वाले अधिकतर मक्खन में 63% तक संतृप्त वसा हो सकती है। संतृप्त वसा को आमतौर पर अस्वास्थ्यकर, धमनियों को अवरुद्ध करने वाला माना जाता है, इससे हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता था।

शोध में संतृप्त वसा के सेवन और हृदय रोग के बढ़ते जोखिमों को लेकर अलर्ट किया जाता रहा है। अधिक मात्रा में इसके सेवन से हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का भी जोखिम बढ़ सकता है।

विज्ञापन
why butter is unhealthy for you excess butter consumption side effects in india
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : istock

कैलोरी की अधिकता बढ़ा सकती है वजन

मक्खन में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। प्रत्येक 14 ग्राम मक्खन में लगभग 102 कैलोरी हो सकती है। हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन करने से सबसे ज्यादा खतरा वजन बढ़ने का होता है। वजन बढ़ने के कारण हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संतृप्त वसा और हाई कैलोरी दोनों का अधिक सेवन हार्ट की सेहत के लिए गंभीर समस्याकारक है, यही कारण है कि मक्खन के अधिक सेवन से बचना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed