फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Habits: संपूर्ण सेहत के लिए फायदेमंद है ये आदत, दिनचर्या में कर लें शामिल तो दूर रहेंगी कई बीमारियां

Mon, 05 Feb 2024 07:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Feb 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
daily walking benefits for overall health know how many steps per day to stay healthy
मानसिक और हृदय को कैसे ठीक रखें - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सेहत का ध्यान रखना भी हम सभी के लिए बहुत आवश्यक है। सामान्यतौर पर हम सभी कई प्रकार के उपायों के माध्यम से शारीरिक सेहत को ठीक रखने के लिए तो प्रयास करते रहते हैं, पर मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया जाता है। पर ध्यान रखना जरूरी है कि ये दोनों पूरक हैं, इसमें से एक में भी होने वाली समस्या का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला हो सकता है।



पर क्या आप जानते हैं कि जीवनशैली की कुछ आदतें आपके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं?

अध्ययनकर्ताओं ने बताया, दैनिक वॉक की आदत आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है। शोध में पाया गया है कि रोजाना 10 हजार कदम चलने से कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के साथ मस्तिष्क की सेहत में सुधार करने में भी रोजाना वॉक करने को फायदेमंद पाया गया है। 

daily walking benefits for overall health know how many steps per day to stay healthy
रोजाना वॉक की बनाएं आदत - फोटो : Pixabay

रोजाना 10 हजार कदम चलना बहुत लाभकारी

रोजाना वॉक करने की आदत कई प्रकार से संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हो सकती है। जेएएमए न्यूरोलॉजी और जेएएमए इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलने की आदत बना लेते हैं तो इससे कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पाए जा सकते हैं।

प्रतिदिन लगभग 10,000 कदम चलने से वजन कम करने, हृदय स्वास्थ्य में सुधार, स्ट्रोक से बचाव के अलावा डिमेंशिया का खतरा भी कम हो सकता है। विशेषतौर पर हार्ट की समस्या वाले लोगों के लिए वॉक करने की आदत के कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

daily walking benefits for overall health know how many steps per day to stay healthy
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : istock

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए 4000 कदम

अध्ययनकर्ता कहते हैं, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए 10 हजार कदम चलने की आदत को लाभकारी माना जाता है पर अगर आप रोजाना 4000 कदम का भी टारगेट पूरा कर लेते हैं तो इससे भी कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। विशेषतौर पर मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 4000 कदम चलने की आदत को लाभकारी पाया गया है।

यह संकेत है कि मानसिक स्वास्थ्य को भी वॉक करने की आदत बनाने से लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं वॉकिंग आपके शरीर में फील गुड हार्मोन्स को बढ़ावा देने, आपको खुश रखने में भी मददगार हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
daily walking benefits for overall health know how many steps per day to stay healthy
वॉक करने से होने वाले लाभ - फोटो : iStock

वॉक करने से मस्तिष्क की सेहत में होता है सुधार

जर्नल ऑफ अल्जाइमर डिजीज में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि रोजाना थोड़े समय के लिए भी व्यायाम की आदत मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है। अध्ययन में 10,000 लोगों के मस्तिष्क स्कैन की जांच की गई और निष्कर्ष निकाला गया कि प्रतिदिन 4,000 कदम चलने से मस्तिष्क की सेहत में विशेष सुधार किया जा सकता है। 30-35 मिनट की साधारण वॉक भी आपकी याददाश्त और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकती है।

दिनचर्या में वॉक को शामिल करना आपको संपूर्ण रूप से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकती है।

विज्ञापन
daily walking benefits for overall health know how many steps per day to stay healthy
रोजाना वॉक करने से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

शोधकर्ता कहते हैं, व्यायाम जिसमें नियमित रूप से वॉक करना भी शामिल है, इससे एंडोर्फिन रिलीज होता है, जिसे 'फील-गुड' हार्मोन के रूप में जाना जाता है। एंडोर्फिन तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद कर सकती है। सकारात्मक मूड और समग्र मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी आपके लिए मददगार है। 

4000 कदम तक चलने की भी आदत तनाव को कम करने में आपके लिए सहायक है। आपको कितना चलना चाहिए, इससे ज्यादा जरूरी है कि आपको रोजाना चलना चाहिए। 10 हजार कदम तक वॉक करन का लक्ष्य बनाकर आप कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं।




--------------
स्रोत और संदर्भ
Physical Activity and Hippocampal Sub-Region Structure in Older Adults with Memory Complaints


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed