फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों इतने फिट हैं अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन, खाने से लेकर व्यायाम तक ऐसी है दिनचर्या

Fri, 22 Jan 2021 07:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Jan 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Why America new President Joe Biden is so fit learn the whole routine
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हमें फिट रहना बेहद जरूरी है, और शायद इस बात को बखूबी समझते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन। भले ही उनकी उम्र 78 साल हो गई है, लेकिन बावजूद इसके वो न तो हाई ब्लड प्रेशर या फिर डायबिटीज समेत किसी अन्य बीमारी से घिरे हुए हैं। वो फिट रहते हैं और अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए उन्होंने जो नियम बनाए हैं, उनका हर हाल में पालन करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जिनके जरिए जो बाइडेन खुद को फिट रखते हैं।

Why America new President Joe Biden is so fit learn the whole routine
जो बाइडेन - फोटो : Twitter @DDNewsHindi

ये खास चीजें खाते हैं बाइडेन

  • अगर हमें स्वस्थ रहना है तो अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए, जिसका जो बाइडेन खासतौर पर ध्यान देते हैं। बात अगर उनके नाश्ते की करें तो वो उसमें ग्रीक योगर्ट और फ्रूट जूस लेते हैं। इसके बाद वो लंच में प्रोटीन डाइट लेते हैं, जिसमें मछली ज्यादातर होती है और साथ ही वो सलाद भी खाते हैं। इन सबके अलावा आइसक्रीम, पास्ता और रेड सॉस खाना पसंद है। हालांकि, ये सब उनकी रोज की डाइट में शामिल नहीं है। लेकिन कुल मिलाकर जो बाइडेन उन्हीं चीजों का सेवन करते हैं, जो उनकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं।
Why America new President Joe Biden is so fit learn the whole routine
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

न अल्कोहल, न तंबाकू उत्पाद

  • जो बाइडेन न तो अल्कोहल लेते हैं और न ही किसी तरह के तंबाकू उत्पाद का सेवन करते हैं, लेकिन ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी हेल्थ रिपोर्ट बता रही है। जब राष्ट्रपति पद के अभियान की शुरुआत हुई थी, तब दिसंबर 2019 में डॉक्टर केविन को कॉनर ने जो बाइडेन की हेल्थ रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जो बाइडेन अल्कोहल, तंबाकू और इससे जुड़े हुए किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं। यहां आपको बता दें कि, जो बाइडेन की हेल्थ रिपोर्ट जारी करने वाले डॉक्टर केविन साल 2009 में बाइडेन के पर्सनल फिजिशियन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why America new President Joe Biden is so fit learn the whole routine
Joe Biden - फोटो : Twitter@JoeBiden

बाइडेन को व्यायाम पसंद है

  • जो बाइडेन के मुताबिक, वो हर रोज सुबह व्यायाम करते हैं, और ये उनके दिनभर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। वो सुबह आठ बजे बिस्तर से उठ जाते हैं, जिसके बाद वो अपने घर में बने जिम में ही वर्कआउट करते हैं। वो हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं। जो बाइडेन वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल की तरह ही दिखने वाली पेलोटेन बाइक और रोविंग मशीन का प्रयोग खासतौर पर करते हैं। जो बाइडेन पेलोटेन बाइक को सबसे अच्छा व्यायाम मानते हैं। इसी को लेकर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, उन्होंने लॉकडाउन में सबसे ज्यादा यही वर्कआउट किया था।
विज्ञापन
Why America new President Joe Biden is so fit learn the whole routine
अमेरिका के राष्ट्रपति नए राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

इन परेशानियों से जूझते आए हैं बाइडेन

  • कई मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि जो बाइडेन में कभी-कभी गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी के लक्षण दिखते हैं। उन्हें सीने में जलन व दर्द और खट्टी डकार के साथ खाना मुंह में वापस आने की शिकायत रहती है। वहीं, साल 1988 में बाइडेन को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद इसी साल उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। साल 2014 में उन्होंने सीटी एंजियोग्राम इसलिए कराया कि कहीं अब उन्हें ये खतरा है या ये टल गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब उन्हें दोबारा ब्रेन हेमरेज का खतरा नहीं है। इसके अलावा जो बाइडेन सीजनल एलर्जी से पूरे जीवनभर परेशान रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed