फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: किस उम्र के बच्चे कैसे इस्तेमाल करें मास्क? जानें क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन

Mon, 24 Aug 2020 12:33 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
WHO Mask guidelines for children, how to wear face mask to prevent Coronavirus
Coronavirus Mask - फोटो : iStock

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुरुआत से ही सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी जाती रही है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली इस महामारी की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है, जब लोग मास्क का इस्तेमाल करते हैं। मास्क को लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य एजेंसियां दिशानिर्देश जारी करती रही है। लोग ये तो मानते हैं कि मास्क पहनना चाहिए, लेकिन बहुत सारे लोग जानते हुए भी मास्क पहनने के निर्देश की अनदेखी करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह है लोगों को मास्क जरूर पहनना चाहिए। बच्चों के लिए भी डब्ल्यूएचओ ने मास्क संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं।  

WHO Mask guidelines for children, how to wear face mask to prevent Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 12 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बच्चों के मास्क पहनने को लेकर नये नियम जारी किए हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बच्चों को वयस्कों की ही तरह मास्क पहनना चाहिए। 
WHO Mask guidelines for children, how to wear face mask to prevent Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • डब्ल्यूएचओ के मुताबिक वयस्कों के मास्क पहनने को लेकर जो नियम हैं, वही नियम बच्चों पर भी लागू किए जाने चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बच्चों के जरिये कोरोना का संक्रमण कैसे फैलता है लेकिन इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि किशोरों के जरिये वयस्कों की तरह कोरोना संक्रमण फैल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
WHO Mask guidelines for children, how to wear face mask to prevent Coronavirus
भाई को मास्क पहनाती बहन(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक,

  • पांच वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क नहीं पहनना चाहिए। 
  • छह से 11 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए सलाह दी गई है कि परिजन उनको मास्क पहनाने और उतारने में मदद करें। 
  • 12 वर्ष और अधिक उम्र के बच्चे, व्यस्कों की तरह मास्क पहनें।
विज्ञापन
WHO Mask guidelines for children, how to wear face mask to prevent Coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि 60 वर्ष से कम उम्र के स्वस्थ लोगों को कपड़े का मास्क पहनना चाहिए जबकि इससे अधिक उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मेडिकल मास्क पहनना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भी बता चुका है कि सामान्य लोगों के लिए घर में तैयार सूती कपड़े का मास्क भी कारगर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed