फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WHO का अलर्ट: कोरोना के सबसे संक्रामक XE स्ट्रेन का पता चला, कई गुना तेजी से फैल सकता है यह हाइब्रिड वर्जन

Sat, 02 Apr 2022 12:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Apr 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
WHO has warned of 2nd COVID mutant strain XE, more transmissible than the BA.2 sub-variant
कोरोना के सबसे संक्रामक स्ट्रेन की खबर - फोटो : iStock

दुनिया के कई देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 (स्टील्थ ओमिक्रॉन वैरिएंट) के मामले तेजी से बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। अध्ययनों में इसे ओमिक्रॉन के मूल वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक बताया जा रहा है। चीन और यूरोप के कई हिस्सों में इस वैरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की हालिया रिपोर्ट ने वैज्ञानिकों की चिंता और बढ़ा दी है। डब्ल्यूएचओ के वैज्ञानिकों ने बताया है कि कई स्थानों पर ओमिक्रॉन वैरिएंट में म्यूटेशन का पता चला है, जो इसे और भी खतरनाक और संक्रामक बना रहा है। इसे XE स्ट्रेन नाम दिया गया है।



डब्ल्यूएचओ के वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का XE स्ट्रेन, दो ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट का हाइब्रिड वर्जन है। मतलब यह ओमिक्रॉन BA.1 और ओमिक्रॉन BA.2 के संयोजन से तैयार हुआ है। प्रारंभिक अध्ययनों से पता चलता है कि अब तक सबसे संक्रामक माने जा रहे स्टील्थ ओमिक्रॉन की तुलना में यह 10 फीसदी तेजी से बढ़ और संक्रमण फैला सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के इस तरह के बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी देशों को अलर्ट हो जाना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में इस नए खतरे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WHO has warned of 2nd COVID mutant strain XE, more transmissible than the BA.2 sub-variant
कोरोना का नया स्ट्रेन XE हो सकता है खतरनाक - फोटो : Pixabay

कोरोना का नया खतरा 
रिपोर्ट के मुताबिक यह नया XE स्ट्रेन, ओमिक्रॉन के दो स्ट्रेनों में हुए म्यूटेशन और संयोजन से उत्पन्न हुआ है। वैसे तो वैश्विक स्तर पर इसके मामले फिलहाल कम हैं पर जिस तरह से इसे अध्ययनों में संक्रामक बताया जा रहा है. ऐसे में यह समस्याओं को बढ़ा सकता है। ओमिक्रॉन के अब तक तीन हाइब्रिड या संयोजक स्ट्रेनों XD, XE, XF का पता चला है। इसमें से पहले दो डेल्टा और ओमाइक्रोन का संयोजन हैं जबकि तीसरा ओमिक्रॉन के दो सब-वैरिएंट का हाइब्रिड स्ट्रेन है।

WHO has warned of 2nd COVID mutant strain XE, more transmissible than the BA.2 sub-variant
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अलर्ट - फोटो : Twitter

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले दिनों एक रिपोर्ट में XE स्ट्रेन के प्रारंभिक निष्कर्षों के बारे में बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक- XE स्ट्रेन के बारे में पहली बार यूनाइटेड किंगडम में 19 जनवरी को पता चला था। शुरुआती अनुमान के अनुसार BA की तुलना में इसका कम्युनिटी ग्रोथ रेट 10 फीसदी अधिक पाया गया है। ऐसे में आशंका है कि यह तेजी से लोगों को संक्रमित कर सकता है। यह किस प्रकार के लक्षणों वाला होगा या फिर इसके मामले कितने गंभीर हो सकते हैं, इस बारे में आगे के शोध जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
WHO has warned of 2nd COVID mutant strain XE, more transmissible than the BA.2 sub-variant
नया कोरोना स्ट्रेन हो सकता है अधिक संक्रामक - फोटो : Pixabay

गंभीरता और संक्रामकता दर जानने के लिए अध्ययन 
डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने बताया है कि जब तक XE म्यूटेंट की गंभीरता और संचरण सहित इसकी प्रकृति के बारे में विस्तार से पता नहीं चल जाता है तब तक इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट के हिस्से के रूप में वर्गीकृत किया गया है। फिलहाल सभी देशों को ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स और म्यूटेंट के बढ़ते मामलों पर विशेष गौर करते रहने की आवश्यकता है। अब तक यूके में XE म्यूटेंट के करीब 600 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
WHO has warned of 2nd COVID mutant strain XE, more transmissible than the BA.2 sub-variant
अमेरिकी डॉक्टर एंथनी एस फौसी ने किया अलर्ट - फोटो : PTI

वैरिएंट्स का संयोजन हो सकता है खतरनाक
इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने ओमिक्रॉन और डेल्टा के संयोजक रूप को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि ओमाइक्रोन और डेल्टा दोनों बड़े पैमाने पर फैल रहे हैं, इनके संयोजन से तैयार होने वाला स्ट्रेन अधिक संक्रामक और गंभीर लक्षणों वाला हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के शीर्ष चिकित्सा सलाहकार और वैज्ञानिक डॉ एंथनी फौसी के मुताबिक ओमिक्रॉन के वैरिएंट्स और सब-वैरिएंट्स की तुलना XE स्ट्रेन  50-60 फीसदी अधिक संचरणीय हो सकता है। फिलहाल वैश्विक स्तर पर कोरोना से बचाव को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


---------------
स्रोत और संदर्भ
Weekly epidemiological update on COVID-19

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed